{"_id":"60591a8c8ebc3e592e0ea92b","slug":"allahabads-high-court-approves-the-appointment-of-seven-additional-judges-from-the-president-ramnath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट में सात अतिरिक्त जजों की नियुक्ति को राष्ट्रपति से मिली हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सात अतिरिक्त जजों की नियुक्ति को राष्ट्रपति से मिली हरी झंडी
Tue, 23 Mar 2021 04:00 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Mar 2021 04:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सात जजों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी। विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रपति ने मोहम्मद असलम, अनिल कुमार ओझा, साधना रानी (ठाकुर), नवीन श्रीवास्तव, सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अजय त्यागी और अजय कुमार श्रीवास्तव-1 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त करने की सिफारिश को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
इससे पहले चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार फरवरी को इन लोगों को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों की अनुमोदित संख्या 160 है। वर्तमान में हाईकोर्ट में 96 जज ही हैं।
विज्ञापन