फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   allahabad will also get package like bundelkhand said akhilesh

इलाहाबाद के लोगों को भी मिलेगा बुंदलेखंड की तरह राहत पैकेज: अखिलेश

Sun, 24 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 12:26 AM IST
सार

  • सवा तीन अरब रुपये की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण
  • यूपी में 55 लाख महिलाओं को मिलेगी समाजवादी पेंशन
  • चार साल की सरकार में पूरे किए लोगों से किए अधिकांश वादे

विज्ञापन
allahabad will also get package like bundelkhand said akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यमुनापार क्षेत्र में सूखे की समस्या को देखते हुए यमुनापार को बुंदेलखंड की तरह सुविधा देने की घोषणा की है। कुछ दिनों

विज्ञापन

पहले ही बुंदेलखंड के दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां चाका ब्लॉक स्थित इरातगंज हवाई पट्टी पर आयोजित जनसभा में सवा तीन अरब रुपये
की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि बांटी और दांदूपुर में नवनिर्मित अभिनव समाजवादी विद्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही चुनावी
वर्ष में वादों की झड़ी लगा गए। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और जल्द ही कुछ नई योजनाओं के साथ इलाहाबाद
लौटने का वादा किया।

सीएम ने कहा कि वह हाल ही बुंदेलखंड का दौरा कर लौटे हैं। वहां लोगों पेयजल के लिए तरस रहे हैं। इलाहाबाद में यमुनापार की भी यही हालत है। ऐसे
में इलाहाबाद के लोगों को भी बुंदलेखंड की तरह राहत पैकेज मिलेगा। सीएम ने कहा कि वर्तमान में 45 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन मिल रही है।
इस बार 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन मिलेगी।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए स्कूली बच्चों को लैपटॉप, लड़कियों को कन्या विद्याधन देने सहित महिलाओं को मिलने वाली समाजवादी पेंशन
योजना के बारे में बताया। कहा कि यमुनापार में बारा पावर प्लांट का काम पूरा होने के पर जिले को भरपूर बिजली मिलेगी। करछना पावर प्लांट का काम
भी शीघ्र शुरू होने की बात कही।

सीएम ने किसानों के कल्याण की शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ा है। उनकी सरकार के प्रयास से ही
प्रदेश में अमूल ने अपना प्लांट स्थापित किया। नतीजा कि किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य मिलने लगा। बसपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए
बोले कि पूर्व की सरकार ने पत्थर की मूर्तियां बनवाईं। लोक सभा चुनाव के दो वर्ष बाद भी अच्छे दिन नहीं आए।

सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में लोगों से किए अधिकांश वादे पूरे किए गए। सभी शिक्षामित्रों को प्राथमिक विद्यालयों
में सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित किया गया। एंबुलेंस के साथ अस्पतालों में मरीजों के लिए सुविधाओं में इजाफा किया। उनकी सरकार ने प्रदेश
में निवेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया। इससे पहले पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने इलाहाबाद में अखिलेश सरकार की ओर से किए गए कार्यों

को गिनाया। उन्होंने बताया कि शहर के चंद्रशेखर आजाद पार्क और हाथी पार्क सहित अन्य विकास कार्यों में मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रुचि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed