फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allahabad: During the UP Board Examination, the Principal arrested for mass copying

यूपी बोर्ड: परीक्षा के दौरान नकल करा रहा था प्रिंसिपल, केस दर्ज-गिरफ्तार 

Wed, 14 Feb 2018 03:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Feb 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
 Allahabad: During the UP Board Examination, the Principal arrested for mass copying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान मंगलवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कौशाम्बी के खटांगी गांजा स्थित श्री कंधई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज का प्रिंसिपल नंदलाल खुद सामूहिक नकल करा रहा था। उसने अपने ऑफिस में लगी फोटोस्टेट मशीन से प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी करने के बाद बाहर भेजा और साल्व पेपर मंगाकर छात्रों को दिया था। 

विज्ञापन


डीआईओएस के छापे में रंगे हाथ उसे पकड़ा गया। पिपरी थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां दूसरे केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति कर दी गई है। सचिव से इस केंद्र की परीक्षा निरस्त तथा केंद्र डिबार करने की संस्तुति भी की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी। इस बीच डीआईओएस को सूचना मिली कि खटांगी स्थित श्री कंधई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज में खुलेआम नकल हो रही है। सूचना पर डीआईओएस सचल दस्ते के साथ परीक्षा खत्म होने के 10 मिनट पहले सुबह 10.35 बजे इस परीक्षा केंद्र पहुंचे। डीआईओएस के औचक निरीक्षण से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीआईओएस को प्रधानाचार्य कक्ष में रखी फोटो स्टेट मशीन में गणित के प्रश्न पत्र के पृष्ठ संख्या 10 एवं 11 की फोटोकॉपी मिली। फोटोकॉपी से प्रश्न सॉल्व करके परीक्षार्थियों को नकल कराई जा रही थी। डीआईओएस ने प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी पर विद्यालय की मुहर लगवाकर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर कराया।


 डीआईओएस ने बताया कि मंगलवार की परीक्षा संपन्न कराने के लिए वाह्य केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार पांडेय को चार्ज दिया गया। आगे की परीक्षा के लिए जीआईसी इलाहाबाद के गणित के प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह यादव को श्री कंधई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज परीक्षा का केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed