फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All party meeting called by the government ahead of the Monsoon session of Parliament, begins in Parliament

Monsoon Session: सर्वदलीय बैठक में पीएम की अनुपस्थिति पर भड़की कांग्रेस, बोली- क्या यह ‘असंसदीय’ नहीं है?

Sun, 17 Jul 2022 02:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Jul 2022 02:48 PM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल वहीं विपक्ष से मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

विज्ञापन
All party meeting called by the government ahead of the Monsoon session of Parliament, begins in Parliament
सर्वदलीय बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के कल से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले आज सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा में भाजपा के नेता पीयूष गोयल और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया। बैठक में पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे। हालांकि, पीएम मोदी ने इस बैठक में भाग नहीं लिया।

विज्ञापन


विपक्ष की ओर से कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
बैठक में विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी , जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू और तिरुचि शिवा, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय और एनसीपी के शरद पवार सहित लगभग सभी दलों के नेता मौजूद थे। इसके अलावा बैठक में बीजद के पिनाकी मिश्रा, वाईएसआरसीपी के विजयसाई रेड्डी और मिधुन रेड्डी, टीआरएस के केशव राव और नामा नागेश्वर राव, राजद के एडी सिंह और शिवसेना के संजय राउत भी मौजूद थे।
विज्ञापन


 इन मुद्दों पर हुई चर्चा
केंद्र सरकार की ओर से आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी विपक्षी दलों ने महंगाई, 'असंसदीय शब्द' विवाद और अग्निपथ भर्ती योजना को वापस लेने की मांग के मुद्दे उठाए। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की अनुपस्थिति पर कांग्रेस ने उठाया सवाल
हालांकि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक से अनुपस्थिति पर सवाल उठाया।  संसद के आगामी सत्र पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक अभी शुरू हुई है और प्रधान मंत्री हमेशा की तरह अनुपस्थित हैं। क्या यह 'असंसदीय' नहीं है? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया।

हमने 13 मुद्दे रखे: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और हमने कम से कम 13 मुद्दे सरकार के सामने रखे हैं। करीब 20 मुद्दे वहां पर आए हैं। कहा जा रहा है कि 32 बिल हैं जिसमें से सिर्फ 14 बिल तैयार हैं, लेकिन 14 बिल कौन से हैं ये उन्होंने नहीं बताया। 

45 में से 36 राजनीतिक दलों ने बैठक में लिया भाग: प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमने 45 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया, जिनमें से 36 ने आज सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। 36 नेताओं ने अपने विचार रखे, सुझाव दिए और कुछ मुद्दों पर सरकार से चर्चा करने की मांग की। संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है। 

2014 से पहले आपके प्रधानमंत्री भी सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होते थे: प्रह्लाद जोशी
पीएम मोदी के सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष बिना बात के मुद्दे बनाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि उसके पास सरकार के खिलाफ कुछ नहीं है। जब आप सत्ता में थे तब आपके प्रधानमंत्री भी सर्वदलीय बैठक में नहीं आते थे।


मंगलवार को श्रीलंका की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने असंसदीय शब्दों पर हुए विवाद पर जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार मंगलवार को श्रीलंका की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक करेगी। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर इसकी अध्यक्षता करेंगे। विपक्ष संसद की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed