{"_id":"619b5edb5fef4c3b0a1c87ef","slug":"all-party-meet-ahead-of-the-parliament-session-on-28th-nov-pm-also-likely-to-attend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: संसद सत्र से पहले 28 नवंबर को होगी सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: संसद सत्र से पहले 28 नवंबर को होगी सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
Mon, 22 Nov 2021 02:42 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:42 PM IST
सार
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 28 नवंबर यानी रविवार को सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 28 नवंबर यानी रविवार को सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में विपक्षी पार्टियों के साथ संसद को सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और 23 दिसंबर को खत्म होने की संभावना है।
विज्ञापन
शीतकालीन सत्र में भी हंगामे के आसार
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून को वापस लेने का मुद्दा भी संसद के शीतकालीन सत्र में उठाया जा सकता है। संसद के बाहर किसान तो अंदर विपक्ष भी सरकार को MSP गारंटी कानून पर घेरने को तैयार है। राहुल गांधी ने किसानों के नाम अपने खुले पत्र में लिखा कि साथियों अभी संघर्ष खत्म नहीं हुआ है, एमएसपी मुद्दा अभी बचा हुआ है। इसके अलावा विपक्ष महंगाई पर भी सरकार को घेर सकता है। ईडी और सीबीआई के निदेशकों के कार्यकाल बढ़ाने पर भी विपक्ष सदन में हंगामा कर सकता है।
विज्ञापन