फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   all party delegation Indian MPs will leave with evidence, will expose Pakistan's false stories

Indo-Pak: सबूतों के साथ रवाना होंगे भारतीय सांसद, पाकिस्तान की झूठी कहानियों का करेंगे पर्दाफाश

Tue, 20 May 2025 09:31 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 20 May 2025 09:31 PM IST
सार

भारतीय नेताओं का सात दल अगले एक से दो दिनों के बीच दुनिया के लगभग 35 देशों की यात्रा के लिए रवाना होगा। इस यात्रा के  दौरान ये नेता ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले की जानकारी दुनिया को देंगे और पाकिस्तान के हर झूठ का पर्दाफाश करेंगे। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सात दलों में से तीन को ब्रीफ किया है।

विज्ञापन
all party delegation Indian MPs will leave with evidence, will expose Pakistan's false stories
भारत आतंक के खिलाफ देगा सख्त और एकजुट संदेश - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नेताओं का सात दल अगले एक से दो दिनों के बीच दुनिया के लगभग 35 देशों की यात्रा के लिए रवाना होगा। इस यात्रा के  दौरान ये नेता ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले की जानकारी दुनिया को देंगे और पाकिस्तान के हर झूठ का पर्दाफाश करेंगे। सांसदों-नेताओं को उनकी यात्रा में शामिल देशों को देखते हुए विशेष जानकारी उपलब्ध कराई गई है जिससे वे वहां पहुंचकर उन देशों से अपने संबंधों को ध्यान में रखते हुए अपनी बात रख सकें। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सात दलों में से तीन को ब्रीफ किया है। उन्होंने नेताओं को हमले के बारे में आधिकारिक भारतीय पक्ष की विस्तृत जानकारी दी है। नेताओं को भारत पर पहले भी हुए हमलों की एक विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है जो पाकिस्तान स्थित आतंकियों ने अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय पक्ष को यह भी बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच समझौता कराने की बात पाकिस्तान की पहल के बाद ही सामने आई थी। भारत ने मजबूती के साथ इस बात का खंडन किया है कि यह सीजफायर दोनों देशों के बीच का आंतरिक मामला था और इसके बीच में किसी तीसरे देश के द्वारा मध्यस्थता नहीं की गई है। भारत ने इस बात का भी खंडन किया है कि व्यापार बंद करने की धमकी देकर इस सीजफायर को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु विकिरण पर भी हुई चर्चा
जानकारी के अनुसार, भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बात को मजबूती से रखेगा कि उसका हमला आतंकियों के विरुद्ध था, और इसमें किसी सामान्य नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है। भारतीय हमले में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के बेस कैंप को भी निशाना नहीं बनाया गया है। कुछ विदेशी मीडिया में इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारतीय हमलों के दौरान पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही इन अटकलों को खारिज किया है।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिलने पर लगेगा कड़ा प्रतिबंध
भारत का आरोप रहा है कि पाकिस्तान वैश्विक समुदाय से मिली मानवीय आर्थिक मदद का आतंक को पालने-पोसने में इस्तेमाल करता रहा है। आईएमएफ के द्वारा पाकिस्तान को भारी भरकम मदद दिए जाने पर भी भारत ने कड़ा विरोध जताया था। भारत के विरोध के बाद आईएमएफ ने पाकिस्तान पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस यात्रा के दौरान भारतीय नेताओं का दल अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस समस्या से भी अवगत कराएगा।  

ये भी पढ़ें: Congress: '11 साल, 151 अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, 72 देश', खरगे ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल
सभी दलों के नेता शामिल
देश में विदेश जाने वाले सात दलों में नेताओं को शामिल करने पर विवाद जारी है। कांग्रेस के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भी मूल पार्टी से बातचीत किए बिना नेताओं का नाम फाइनल करने पर आपत्ति जताई थी। लेकिन आज हुई ब्रीफिंग में तृणमूल कांग्रेस नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी शामिल थे। इसके अलावा कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, सलमान खर्शीद, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, आप नेता विक्रमजीत सिंह, कनिमोझी, एमजे अकबर जैसे बड़े नेता शामिल हैं। शशी थरूर इन दलों का नेतृत्व कर रहे हैं।

 
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ब्रीफिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आंतरिक राजनीति अलग विषय है, लेकिन जब देश की बात आती है तो सभी मिलकर भारत का पक्ष अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से झूठ की राजनीति करता रहा है। दुनिया जानती है कि उसका असली चरित्र क्या है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। 

भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा है कि पाकिस्तान की मीडिया और सरकार के द्वारा इस मामले पर लगातार झूठ परोसा जा रहा है। वे अपने दल के साथ सबूतों के साथ पाकिस्तान के इस झूठ का पर्दाफाश करेंगे। अहलूवालिया ने कहा कि भारत का हमेशा से स्टैंड रहा है कि उसकी लड़ाई पाकिस्तान के विरुद्ध नहीं, बल्कि आतंकियों के खिलाफ रही है। ऑपरेशन सिंदूर में भी जो कार्रवाई की गई है, वह केवल आतंकियों के विरुद्ध ही की गई है।

 
all party delegation Indian MPs will leave with evidence, will expose Pakistan's false stories
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed