फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All Ministers to Join Mission 2019 After Gujarat election

पीएम मोदी ने दी नसीहत, गुजरात के बाद मिशन 2019 पर जुटेंगे सभी मंत्री

Fri, 01 Dec 2017 06:18 AM IST
संजय मिश्र /अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Dec 2017 06:18 AM IST
विज्ञापन
All Ministers to Join Mission 2019 After Gujarat election
जनता के बीच पीएम मोदी बेशक इस बात का दावा करते हैं कि उनकी सरकार चुनावों को ध्यान में रखकर कार्य नहीं करती है। मगर पीएम मोदी ने मंत्रियों को नसीहत दी है कि वे लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते एक-एक मिनट का सदुपयोग करें।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि गुजरात के रण में उतरने से चंद दिनों पहले हुई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने में वे पूरे समय का उपयोग करें। उन्होंने बगल में बैठे केंद्रीय गृहमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि बीते लोकसभा चुनाव 2014 में राजनाथ जी ने उन्हें 9 माह पहले चुनाव की कमान सौंपी थी। तब 9 माह में ही इतने ऐतिहासिक परिणाम रहे।
विज्ञापन


अगले लोकसभा चुनाव में अभी 18 माह हैं। परिणाम पहले से भी बेहतर लाने हैं। इसलिए सभी मंत्री अपने विभाग की सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने का पूरा प्रयास करें। पीएम मोदी ने मंत्रियों को समय जाया करने के बजाय एक-एक मिनट का इस्तेमाल करने की नसीहत दी। हालांकि यह बात अलग है कि महकमों का सारा कामकाज छोड सरकार के अहम मंत्री पार्टी को चुनाव जीतवाने के मकसद गुजरात में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के बाद सरकारी योजनाओं को गति देने में जुटेंगे मंत्री 

All Ministers to Join Mission 2019 After Gujarat election

गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के सभी मंत्री योजनाओं को गति देने के काम में युद्द स्तर पर जुटेंगे। इंफ्रा क्षेत्र से जुडी परियोजनाओं के अलावा सरकार का जोर जन सरोकार से जुडी योजनाओं को जमीन पर उतारने पर ज्यादा रहेगा।

स्वच्छता अभियान, गंगा स्वच्छता, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, सांसद आदर्श ग्राम योजना, अमृत योजना और कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं को जनता के बीच लोकप्रिय बनाने में सरकार के मंत्री मोर्चे पर उतरेंगे।

उज्जवला योजना की तरह सरकार इन योजनाओं को भी जमीन पर उतारने की रणनीति बना रही है। अब गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के सभी मंत्रियों का जोर अपने विभाग की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने पर रहेगा। अब तक सरकार की कई महत्वकांक्षी योजनाएं जमीन पर अपना प्रदर्शन बेहतर नहीं कर पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed