फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All india Weather Update Today: India Meteorological Department says Heatwave will continue till 28 may

भीषण गर्मी: चूरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, ये हैं देश के 10 सबसे गर्म शहर

Tue, 26 May 2020 03:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 26 May 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
All india Weather Update Today: India Meteorological Department says Heatwave will continue till 28 may
गर्मी का बढ़ता सितम - फोटो : ANI

पूरे देश में प्रचंड गर्मी का सितम जारी है। भयंकर गर्मी से राहत के लिए सभी लोग बेचैनी से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। अगले कुछ दिनोंं तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की मानें तो अगले सप्ताह तक केरल में मॉनसून दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन


इससे पहले तक उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में आसमान से आग बरसने का दौर जारी रहेगा। इन दिनों दोपहर 12 बजते ही लू का प्रकोप इस कदर हावी हो जाता है कि जरूरी काम से लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो रहा है। लू के प्रकोप के चलते पारा 47 डिग्री तक जा रहा है।
विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को राजस्थान का चूरू सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान 10 साल में मई के महीने का दूसरा अधिकतम तापमान है। 2016 में 19 मई को चूरू में पारा 50.2 डिग्री तक गया था। राजस्थान के अलावा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्से मंगलवार को बेहद गर्म रहे। वहीं दिल्ली (पालम) का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लू का सितम रहेगा बरकरार

All india Weather Update Today: India Meteorological Department says Heatwave will continue till 28 may
देश में गर्मी बढ़ती हुई - फोटो : ANI

मौसम विभाग ने बताया है कि ये गर्म और सूखा मौसम मई के आखिर तक रहेगा। लू का सितम दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में जारी रहेगा। मध्य भारत के राज्यों में भी 28 मई तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। हालांकि, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अनुमान हैं। वहीं, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

मध्यप्रदेश में 43 से 45 डिग्री के बीच रहेगा पारा
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा 43 से 45 डिग्री के बीच रहने वाला है। 

अमृतसर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया
पंजाब के अमृतसर शहर में मंगलवार को 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान 32 से 44 डिग्री के बीच रहेगा। विभाग ने कहा है कि लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचें।
 

विदर्भ और मध्यप्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी

All india Weather Update Today: India Meteorological Department says Heatwave will continue till 28 may
गर्मी में वाहन चलाता युवक - फोटो : ANI

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में कई स्थानों पर 45 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। जिस कारण लोगों को बहुत भयंकर गर्मी की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मंगलवार को पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया। 

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नागपुर के मौसम विज्ञानी एमएल साहू ने कहा कि तीन दिनों के लिए विदर्भ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पांचवें दिन से तापमान के नीचे जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां तीन दिन बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देश के कई हिस्सों में भयंकर हीटवेव

All india Weather Update Today: India Meteorological Department says Heatwave will continue till 28 may
जूस से अपनी प्यास बुझाने की कोशिश करते लोग - फोटो : ANI

आईएमडी में वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने बताया है कि देश के कई हिस्सों में भयंकर हीटवेव चल रही है। इसके मुख्य रूप से अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। हरियाणा, पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अगले दो दिनों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

अगले सप्ताह तक मौसम के मिजाज में आएगा बदलाव

All india Weather Update Today: India Meteorological Department says Heatwave will continue till 28 may
गर्मी से बचने के लिए खुद को ढककर वाहन चलाती महिला - फोटो : ANI

मौसम विभाग ने बताया है कि इस सप्ताह के आखिर तक भयंकर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 28 मई को एक नया विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पास पहुंच रहा है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। पंजाब और उत्तरी हरियाणा में भी इस वजह से बारिश हो सकती है। इसी तारीख से महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है। 29-31 मई आते-आते देश के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो जाएगी। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने के भी आसार हैं।

आज देश के 10 सबसे गर्म शहर

All india Weather Update Today: India Meteorological Department says Heatwave will continue till 28 may
राहगीर की प्यास बुझाता व्यक्ति - फोटो : ANI
शहर राज्य तापमान (डिग्री सेल्सियस)
चुरू राजस्थान 47.5
अकोला महाराष्ट्र 47.4
नागपुर महाराष्ट्र 47.0
गंगानगर राजस्थान 46.9
बीकानेर राजस्थान 46.8
चंद्रपुर महाराष्ट्र 46.8
बांदा     उत्तर प्रदेश 46.6
खजुराहो मध्य प्रदेश     46.6
कोटा राजस्थान 46.5
आदिलाबाद तेलंगाना     46.3


स्रोत: स्काईमेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed