फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All India Kisan Sabha protest reaches Shahpur in Thane district

ऋण माफी के लिए ठाणे पहुंचे 20 हजार किसान, सरकार पर बढ़ा दबाव

Fri, 09 Mar 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Updated Fri, 09 Mar 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
All India Kisan Sabha protest reaches Shahpur in Thane district
किसान प्रदर्शन

महाराष्ट्र में पूरी तरह से ऋणमाफी के लिए ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) के अंतर्गत 30,000 हजार किसान विरोध प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को ठाणे पहुंच गए हैं। इस समय विरोध कर रहे किसान ठाणे के शाहपुर पहुंच गए हैं, यह स्थान मुंबई से केवल 73 किलोमीटर दूर है। किसान जो हर दिन 30 किलोमीटर की यात्रा तय कर रहे हैं, उनका लक्ष्य 12 मार्च को विधानसभा का घेराव करना है।

विज्ञापन


180 किलोमीटर लंबी इस यात्रा की शुरूआत 5 मार्च को सेंट्रल नासिक के सीबीएस चौक से हुई थी। राज्य के किसान पूरी तरह से ऋण और बिजली के बिलों को माफ करने की मांग कर रहे हैं। पिछले साल महाराष्ट्र की सरकार ने ऋणमाफी योजना के प्रथम चरण के तहत 4,000 करोड़ रुपए के ऋण की माफी की घोषणा की थी। इस मार्च में शामिल होने के लिए महिलाओं के साथ ही युवा और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ऑल इंडिया किसान सभा की मांग है कि सरकार सुपर हाइवे और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार किसानों की जमीन पर अधिग्रहण न करें। ऑल इंडिया किसान सभा के अजीत नवाले ने बताया कि 'हम पिछले 2 सालों से इन मांगों पर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सरकार ने हर बार अनदेखी की जिसके बाद हमने ये मार्च निकाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में शामिल हुए डिंडोरी तहसील के किसान बीबीबाई कोकटे ने कहा- हमारी मांग है कि जंगल के जिस क्षेत्र पर हम पिछले तीन सालों से जुताई कर रहे हैं उसे हमारे नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाए। हम पांच एकड़ की जमीन पर जुताई का काम कर रहे हैं जबकि मुझे जिला अधिकारियों से केवल 1.5 एकड़ का सर्टिफिकेट दिया गया है। यह न्यायसंगत नहीं है। जमीन के इतने छोटे से टुकड़े में खेती कैसे होगी? हम ज्यादा कुछ नहीं बस उतनी ही जमीन की मांग कर रहे हैं जिसपर हम सालों से जुताई कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed