{"_id":"6399ca138106c56eac5672e4","slug":"all-india-congress-committee-aicc-announces-seven-committees-for-tripura-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: कांग्रेस ने त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के लिए समितियों की घोषणा की, अगले साल होगा चुनावी संग्राम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: कांग्रेस ने त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के लिए समितियों की घोषणा की, अगले साल होगा चुनावी संग्राम
Wed, 14 Dec 2022 06:35 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:35 PM IST
सार
कांग्रेस त्रिपुरा के प्रभारी अजय कुमार, विधायक सुदीप रॉय बर्मन, पूर्व टीपीसीसी के अध्यक्ष गोपाल चंद्र रॉय और एआईसीसी सचिव सजारिता लैटफलांग भी समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बुधवार को राज्य के लिए प्रदेश चुनाव समिति (पीईसी) समेत सात समितियों के गठन की घोषणा की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा को दस सदस्यीय चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस त्रिपुरा के प्रभारी अजय कुमार, विधायक सुदीप रॉय बर्मन, पूर्व टीपीसीसी के अध्यक्ष गोपाल चंद्र रॉय और एआईसीसी सचिव सजारिता लैटफलांग भी समिति के सदस्य हैं। टीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल चंद्र रॉय के अध्यक्ष के साथ 16 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति भी घोषित की गई है।
विज्ञापन
गोपाल चंद्र रॉय ने बताया कि पार्टी के एकमात्र विधायक (सुदीप रॉय बर्मन) को टीपीसीसी अभियान और प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है, जबकि सात सदस्यीय घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता पार्टी के दिग्गज नेता शांति राजन देबनाथ करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा, एआईसीसी ने पार्टी के नौ संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की। चुनाव से पहले समितियों की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल चंद्र रॉय ने उन्हें राजनीतिक मामलों की समिति का प्रमुख बनाने के लिए एआईसीसी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एआईसीसी ने बूथ से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्तर तक सभी टीपीसीसी नेताओं को 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए मिलकर काम करने का निर्देश दिया है।