फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All goes cashless at Ujjain Kumbh

सिंहस्थ कुंभ में दान हो या प्रसाद, सब कुछ कैशलेस 

Sat, 23 Apr 2016 01:23 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 23 Apr 2016 01:23 AM IST
सार

  • कई बैंकों ने लगाए अपने एटीएम, डेबिट कार्ड के जरिये ऑनलाइन कीजिए दान 
  • पहली बार पहुंचा किन्नरों का अखाड़ा, हाईप्रोफाइल अंदाज में निकाली पेशवाई 

विज्ञापन
All goes cashless at Ujjain Kumbh
कुभ

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को सिंहस्थ महाकुंभ की शुरुआत हो गई। महाकाल की नगरी में लग रहे इस मेले में इस बार काफी कुछ नया है। पहली बार इस मेले में किन्नरों का अखाड़ा शामिल हुआ है। मान्यता प्राप्त 13 अखाड़ों से इतर उनकी पेशवाई और फिर शाही स्नान भी कुंभ के इतिहास में पहली बार हो रहा है। यही नहीं, पहली बार महाकुंभ कैशलेस हो गया है। यानी अब आपको ज्यादा कैश साथ में रखने की जरूरत नहीं है। यहां दान से लेकर प्रसाद, सब कुछ कैशलेस हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मेला प्रांगण में दर्जनों बैंकों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इन स्टॉलों पर एटीएम सुविधा प्रदान की जा रही है। कुछ बैंकों के मोबाइल एटीएम भी काम कर रहे हैं। भोपाल की सीमा दिव्य बताती हैं, ‘पिछली बार परिवार के साथ सिंहस्थ में गए थे, तो एक चिंता यही थी कि नकदी कौन संभालेगा। स्टेट बैंक की तरफ से यहां काम देख रहे एमडी झंवर ने बताया कि दान के लिए सिंहस्थ की एक साइट है, जिस पर कभी भी डेबिट कार्ड के जरिये दान किया जा सकता है। जहां तक प्रसाद का सवाल है, तो इसके लिए भी कैशलेस व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ इस बार सिंहस्थ महाकुंभ में किन्नर भी शामिल हो रहे हैं। देशभर के किन्नरों ने अपना एक अलग अखाड़ा बना लिया है। इन्होंने शैव और वैष्णव अखाड़ों की तरह ही अपने अखाड़े के कुछ नियम तय किए हैं और 10 मठ बना लिए हैं। नियमों को मानने वाला ही इस अखाड़े की सदस्यता ले पाएगा। मठों में पीठाधीश्वरों की नियुक्ति भी हो चुकी है। भले ही अखाड़ा परिषद ने इसे मान्यता नहीं दी है, लेकिन इस बार सिंहस्थ में आकर्षण का यह एक प्रमुख केंद्र है। बृहस्पतिवार को किन्नर अखाड़े ने जिस हाईप्रोफाइल अंदाज में अपनी पेशवाई निकाली, लोग उसे देखते ही रह गए। ‘बिग बॉस’ फेम लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ऊंट पर सवार होकर सबसे आगे चल रही थीं। किन्नरों ने इसे देवत्व यात्रा का नाम दिया था। शाम को अखाड़े ने शाही स्नान भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नागा साधुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू 

All goes cashless at Ujjain Kumbh
नागा

देश के चारों प्रमुख पीठों के शंकराचार्यों में से कोई भी पहले शाही स्नान में शामिल नहीं हो रहे हैं। इनका आगमन सिंहस्थ में मई में होगा।

इस बीच  ब्रह्म मुहूर्त में शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती और नागा साधुओं ने शाही स्नान किया।

क्षिप्रा नदी के तट पर महाकाल की नगरी उज्जैन में सुबह पांच बजे से दत्त अखाड़ा क्षेत्र में शैव संप्रदाय के नागा साधुओं के एकत्रित होने का क्रम शुरू हो गया। शुक्रवार को स्वामी अवधेशानंद, पायलट बाबा, महामंडलेश्वर शिवांगीनद और पंडित जसराज ने भी स्नान किया।

आम की तरह ही डुबकी लगाएंगे वीआईपी, दिग्विजय ने की शुरुआत 

All goes cashless at Ujjain Kumbh
दिग्विजय सिंह
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन और आसपास के इलाकों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि शाही स्नान के दिन अगर कोई वीआईपी पहुंचता है, तो उसे साधारण नागरिक की तरह ही स्नान करना होगा। मैं भी यदि जाऊंगा तो ऐसा ही करूंगा।

मुख्यमंत्री की अपील पर सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अमल किया। दिग्विजय आम नागरिक की तरह सुबह क्षिप्रा के गौ घाट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed