फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All army commanders to be in Delhi this week for first time after death of CDS Bipin Rawat to discuss security situation at borders with China and Pakistan

Indian Army: दिल्ली में बैठक करेंगे सेना के सभी कमांडर, सीडीएस रावत के निधन के बाद पहली मीटिंग

Sun, 19 Dec 2021 07:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 19 Dec 2021 07:32 PM IST
सार

चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति करने के लिए भारतीय सेना के सभी कमांडर इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बैठक करेंगे। सीडीएस जनरल रावत के बाद यह पहला मौका होगा जब सभी कमांडर एक साथ बैठक करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
All army commanders to be in Delhi this week for first time after death of CDS Bipin Rawat to discuss security situation at borders with China and Pakistan
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद इस सप्ताह पहली बार थल सेना के सभी कमांडर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होंगे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि 23 और 24 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में वर्तमान परिदृश्य में चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन


आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका और 12 अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद अब पहली बार सभी सेना कमांडर 23-24 दिसंबर को हो रही इस बैठक में जुटेंगे और चीन व पाकिस्तान के साथ सीमा पर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


एलएसी की सुरक्षा स्थिति पर रहेगा विशेष ध्यान
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सभी कमांडरों को सुरक्षा स्थितियों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। इसमें विशेष तौर पर ध्यान चीन के साथ सीमा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर रहेगा। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के सामने भीषण ठंड के बावजूद चीन ने हाल के दिनों में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती की है। इस दौरान सेना में सुधारों पर विचार-विमर्श भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सीडीएस की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू
अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक चीन के साथ देश की सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना की पूर्वी, मध्य और उत्तरी कमांड के पास है। चीन के साथ सीमा के सबसे बड़े हिस्से की सुरक्षा पूर्वी सेना कमांड संभालती है। सीडीएस रावत के निधन के बाद केंद्र सरकार उनके उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया में है और इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से कदम उठाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed