फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alex Ellis CMG appointed as the British High Commissioner to India

भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त बने एलेक्स एलिस, फिलिप बार्टन की लेंगे जगह

Tue, 05 Jan 2021 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 05 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Alex Ellis CMG appointed as the British High Commissioner to India
एलेक्स एलिस - फोटो : एएनआई

ब्रिटेन के रणनीति विशेषज्ञ एलेक्स एलिस को भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। ब्रिटेन के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एवं डेवलपमेंट ऑफिस (एफसीडीओ) ने मंगलवार को उनकी नई नियुक्ति की घोषणा की थी। 53 वर्षीय एलेक्स अभी तक कूटनीति पर सरकारी समीक्षा के लिए यूके कैबिनेट ऑफिस में डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

विज्ञापन


अपनी नई भूमिका में वह सर फिलिप बार्टन की जगह लेंगे। बार्टन पिछले साल नए सिरे से विस्तारित एफसीडीओ में स्थाई अवर सचिव की जिम्मेदारी संभालने के लिए ब्रिटेन वापस लौट गए थे। एलेक्स को सुरक्षा के मुद्दों और रणनीति का विस्तृत अनुभव है और वह यूके और यूरोपीय संघ के लिए सुरक्षा भागीदारी, आंतरिक समझौते और ब्रेग्जिट के लिए महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि एलेक्स एलिस साल 2013 से 2017 के बीच ब्राजील के लिए और 2007 से 2010 के बीच पुर्तगाल के लिए ब्रिटिश राजदूत के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने विदेश कार्यालय में डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटेजी की जिम्मेदारी भी संभाली थी। यहां उनकी जिम्मेदारी एफसीओ और सरकारी नीतियों को बेहतर बनाने के लिए नए तरीके विकसित करने की थी।


यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष की कैबिनेट के सदस्य के रूप में उनकी जिम्मेदारी जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा, विकास, व्यापार और रणनीति पर थी। एलेक्स ने मैड्रिड और स्पेन में ब्रिटेन के उच्चायोग में भी सेवा दी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नेलसन मंडेला की रिहाई के बाद दक्षिण अफ्रीका में बहुदलीय लोकतंत्र के लिए सहयोग करने वाले दल के सदस्य के रूप में की थी।

एलेक्स ने ब्रिटिश सरकार के लिए कई समझौतों में अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि सिविल लेवा के क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले एलेक्स एलिस इतिहास के शिक्षक हुआ करते थे और उनकी अन्य रुचियों में गायन, संगीत, थिएटर और खेल शामिल थे। उनका विवाह टेरेसा एडेगस के साथ हुआ है। उनका एक बेटा टॉमस भी है जो एसपर्जर सिंड्रोम (Asperger's Syndrome) से ग्रस्त है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed