{"_id":"5c7b1362bdec227f1c76cc4b","slug":"alerts-issued-to-increase-security-at-all-airport-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अलर्ट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अलर्ट जारी
Sun, 03 Mar 2019 05:06 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 03 Mar 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने देशभर में सभी एयरपोर्ट और एयरलाइंस के लिए शनिवार को ‘अलर्ट’ जारी किया। एयरपोर्ट पर ‘मौजूदा सुरक्षा उपायों को बढ़ाने’ के लिए कहा है। पुलवामा हमले और इसके बाद हुए घटनाक्रमों के मद्देनजर खुफिया जानकारियां मिलने पर सरकार ने यह अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने अलर्ट जारी कर सभी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सभी एयरलाइंस और एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रभारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों को सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अलर्ट को लेकर जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है, ‘पुलवामा हमले और उसके बाद हुए घटनाक्रमों के पश्चात मिली खुफिया जानकारियों के मद्देनजर एयरपोर्ट्स, वायु सेना स्टेशनों, हेलीपैड, विमानन प्रशिक्षण संस्थानों आदि जैसे सभी नागरिक उड्डयन प्रतिष्ठानों में किए जा रहे मौजूदा सुरक्षा उपायों को बढ़ाना अनिवार्य है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।’ बीसीएएस ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट को 20 विशिष्ट सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए कहा है जो अगले आदेश तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन