फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alert in Goa, Gujarat & Maharashtra after intel agencies warn of maritime infiltration

खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, निशाने पर गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र

Sat, 13 Aug 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
Alert in Goa, Gujarat & Maharashtra after intel agencies warn of maritime infiltration

सेना से जुड़ी खुफियां एजेंसियों के मुताबिक इस स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी समुद्री घुसपैठ के जरिए हथियार और गोला बारूद की खेप लेकर देश में दाखिल हो सकते हैं। यही नहीं, पाकिस्तान एक बार फिर 26/11 मुंबई हमले जैसी वारदात को अंजाम दे सकता है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान वारदातों को अंजाम देने के लिए अपने अंडर कवर एजेंटों को भी इस्तेमाल कर सकता है। यह चौकाने वाली जानकारी ऐसे वक्त आई है जब पूरा देश आजादी के जश्न की तैयारियों में लगा है। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की मानें को हथियार और गोला-बारूद की खेप गोवा, गुजरात या महाराष्ट्र में समंदर के जरिए भेजी जा सकती है।

सभी खुफिया जानकारियों से भारतीय नौसेना को अवगत करा दिया गया है। नौसेना ने भारतीय तटरक्षक बल और मुंबई को चौकन्ना रहने को कहा है। गुजरात और गोवा पुलिस को भी समुद्री घुसपैठ की आशंका बारे में जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई हमले जैसी चेतावनी

Alert in Goa, Gujarat & Maharashtra after intel agencies warn of maritime infiltration

तीनों राज्यों की पुलिस, नौसैनिक और तटरक्षक बल मुंबई हमले जैसे परिस्थितियों से निपटने के लिए कमर कस चुके हैं। नौसेना और तटरक्षक बल ने समुद्री सीमाओं में निगरानी बढ़ा दी है, जो मालवाहक जहाज भारतीय समंदर में दाखिल हो रहे हैं, उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा जांच के होकर गुजरना पड़ रहा है। 

मुंबई में ज्यादा फोकस हैं। खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद बॉम्बो पोर्ट ट्रस्ट और पोर्ट जोन पुलिस ने हालातों से निपटने के लिए मीटिंग की। मुंबई में यात्री और मालवाहक जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

मुंबई के समुद्री इलाकों में तीन प्रकार से सुरक्षा रखी जा रही है। मुंबई में समंदर में 12 नॉटिकल मील तक पुलिस का अधिकार क्षेत्र है, इसके बाद तटरक्ष बल और नौसेना की जिम्मेदारी होती है। शहर के समुद्री इलाके में चार पुलिस स्टेशन हैं, इनमें यलो गेट, वडाला, सेवरी और मुंबई सागरी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed