फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alcohol trend is increasing among women in Delhi

दिल्ली में महिलाओं के बीच बढ़ रहा शराब का चलन, सर्वे में हुआ खुलासा

Tue, 03 Sep 2019 06:36 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 03 Sep 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Alcohol trend is increasing among women in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में महिलाओं के बीच शराब के सेवन को लेकर किए गए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि महिलाएं ज्यादा शराब पी रही हैं। सर्वे के अनुसार बढ़ती समृद्धि, आकांक्षाएं, सामाजिक दबाव और एक अलग जीवन शैली से जुड़ाव ने महिलाओं को शराब के सेवन की ओर आकर्षित किया है। 'कम्यूनिटी अगेन्स्ट ड्रंकेन ड्राइविंग' (सीएडीडी) ने 18 से 70 साल की 5 हजार महिलाओं के बीच यह सर्वे कराया है।

विज्ञापन


भारत में पहले ही शराब का सेवन करने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। ऐसे में भारत में शराब के प्रति प्रेम और बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अध्ययन के अनुसार 2010 से 2017 के बीच भारत में शराब का सेवन 38 प्रतिशत बढ़ा है। 2005 में एक व्यस्क प्रतिवर्ष 2.4 लीटर शराब का सेवन करता था। 2016 में यह आंकड़ा एक व्यस्क प्रति वर्ष लगभग 5.7 लीटर हो गया। 
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार, इस वृद्धि की वजह उन महिलाओं के बीच शराब की बढ़ती खपत है, जो अब से पहले स्पष्ट रूप से शराब से परहेज करने वाली मानी गई थीं। सर्वे का मकसद शराब की वर्तमान खपत, व्यय पैटर्न, पीने की आदत, स्थानों और अन्य कारकों का आकलन करने के लिए किया गया। सर्वे के अनुसार, ज्यादा महिलाएं शराब पी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भारत सरकार के शराब अध्ययन केंद्र के हवाले से कहा गया है कि परंपरागत रूप से दशकों तक शराब से दूर रहीं महिलाओं के बीच शराब का बाजार अगले पांच साल में 25 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। सीएडीडी के मुताबिक यह वृद्धि शराब बाजार की 'चमक दमक' और फिल्मों और टीवी पर लगातार यह संदेश देने से भी हुई है कि शराब का सेवन महिलाओं को चिंतामुक्त बनाने और खुद को खुश रखने का बेहतरीन उपाय है। 


सर्वे में एम्स की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि उदाहरण के तौर पर दिल्ली में 40 प्रतिशत पुरुष और 20 प्रतिशत महिलाएं (लगभग 15 लाख महिलाएं) शराब का सेवन करती हैं। महिलाओं के शराब पीने के कारणों की बात करें तो सर्वे कहता है कि अधितकर सभी सामाजिक गतिविधियां शराब के इर्द-गिर्द घूमती हैं और जब हर कोई एक जैसी चीज कर रहा हो तो यह एक समस्या की तरह प्रतीत नहीं होती। यह सिर्फ चलन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed