फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alarm bells rang: Fast increase in the number of active cases in Maharashtra, considering closure of schools and colleges in Bengal

बजी तीसरी लहर की घंटी: महाराष्ट्र में सक्रिय केसों की संख्या में उछाल, बंगाल में स्कूल-कॉलेज बंद करने पर विचार

Wed, 29 Dec 2021 03:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई \कोलकाता 
पीटीआई, मुंबई \कोलकाता  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 29 Dec 2021 03:43 PM IST
सार

Country on the Verge of Third Corona Wave: 8-10 दिन पहले महाराष्ट्र में सक्रिय केस 5000 से 6000 के बीच थे। मंगलवार को 11,492 हुए और बुधवार को ये 20 हजार तक पहुंच सकते हैं। सक्रिय केस बढ़ना चिंताजनक है। 

विज्ञापन
Alarm bells rang: Fast increase in the number of active cases in Maharashtra, considering closure of schools and colleges in Bengal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका गहराती जा रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि 8-10 दिन पहले राज्य में सक्रिय 5 से 6 हजार थे जो दो दिन में बढ़कर 11 हजार हुए और आज 20 हजार तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने के साथ ही खतरे के प्रति आगाह किया है। राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले व उनके पति सदानंद सुले और करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए कई अभिनेता पॉजिटिव हो गए हैं। उधर, बंगाल में भी तीसरी लहर के हालात बन रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी ने अधिकारियों से कहा है कि वे हालात की समीक्षा करें और जरूरत हो तो स्कूल-कॉलेज बंद करने पर विचार करें। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने राज्य में कोविड-19 के नए व सक्रिय केस में ताजा वृद्धि पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह खतरे की घंटी बजने जैसा है। मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने जनता व अधिकारियों से सावधानी बरतने को कहा। टोपे ने कहा कि बीते 8-10 दिन पहले राज्य में सक्रिय केस 5000 से 6000 के बीच थे। मंगलवार को सक्रिय केस 11,492 हुए और बुधवार को ये 20 हजार तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय केस बढ़ना चिंताजनक है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टोपे ने महाराष्ट्र में तेजी से केस दोगुने होने और मुंबई में बढ़ते संक्रमण पर भी चिंता जताई। उनसे पहले राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को राज्य में 2172 नए कोरोना केस मिले, ये संख्या एक दिन पहले 1426 थी। मंगलवार को 22 और मौतें भी हुईं। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,61,486 हो गई और मरने वालों की कुल संख्या 1,41,476 तक पहुंच गई। 


ममता बनर्जी ने कहा-जरूरत हो तो बंद करें स्कूल-कॉलेज
उधर, पश्चिम बंगाल में तीसरी लहर की आशंका के बीच सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को अधिकारियों से कहा कि वे राज्य में कोविड-19 के हालात की समीक्षा करें। उन्होंने कोलकाता में केस बढ़ने के कारण कंटेनमेंट जोन की समीक्षा का भी निर्देश दिया। सागर द्वीप पर प्रशासनिक समीक्षा बैठक में बनर्जी ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो स्कूल-कॉलेजों को भी कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। सीएम बनर्जी ने यह भी कहा कि सरकारी दफ्तर 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति से चलाए जा सकते हैं। बंगाल में कोरोना केस बढ़ रहे हैं और कुछेक ओमिक्रॉन के मामले भी मिले हैं।

गंगासागर मेले की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सागर द्वीप में हर साल आयोजित होने वाले गंगासागर मेले के इंतजामों की समीक्षा के लिए आईं थीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और लोकल ट्रेनों को लेकर भी निर्णय कोविड-19 के हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed