{"_id":"581c83854f1c1bc1324383dd","slug":"alagiri-meets-father-karunanidhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार करुणानिधि से मिलने पहुंचे बेटे अलागिरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीमार करुणानिधि से मिलने पहुंचे बेटे अलागिरी
एजेंसी/चेन्नई
Updated Fri, 04 Nov 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty images
डीएमके के निष्कासित नेता एके अलागिरी शुक्रवार को अपने बीमार पिता ए. करुणानिधि से मिलने पहुंचे। करुणानिधि से उनके गोपालपुरम आवास पर मिलने के बाद अलागिरी ने कहा कि डीएमके प्रमुख अब बेहतर हैं। 92 वर्षीय करुणानिधि हाल ही में ड्रग्स एलर्जी की वजह से बीमार हो गए थे।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। मदुरै में डीएमके के दिग्गज नेता रहे अलागिरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से 2014 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। हाल ही में एक तमिल साप्ताहिक को दिए साक्षात्कार में पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि ने अपने छोटे बेटे एके स्टालिन का पक्ष लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि स्टालिन ही उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। तब अलागिरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि जो लोग पार्टी में नहीं हैं उनके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन