{"_id":"5951d9d94f1c1be9728b4796","slug":"al-qaida-says-all-who-have-blood-of-kashmiri-brothers-on-their-hands-are-our-targets","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल कायदा की नई साजिश, निशाने पर हिंदूवादी नेता और सेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अल कायदा की नई साजिश, निशाने पर हिंदूवादी नेता और सेना
amarujala.com, Presented By : अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत में अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। संगठन ने भारत की सुरक्षा से जुड़े लोग और हिंदू नेताओं को निशाना बनाने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने एक 'कोड ऑफ कंडक्ट फॉर मुजाहिदीन इन सबकॉन्टिनेंटल' के नाम से विस्तृत डॉक्यूमेंट जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें संगठन के उद्देश्य, टारगेट और क्या करें या न करें इन सब के बारे में बताया गया है। अल कायदा ने कहा है कि मिलिट्री के सभी जवान, जो जंग के मौदान में हैं और जो बंकरों में हैं दोनों ही हमारे निशाने पर हैं। यहां तक की जो जवान छुट्टी पर हैं वे भी नहीं बचने चाहिए।
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट में निर्देश दिया गया है कि अधिकारी, सिपाहियों से बड़ा टारगेट हैं। टारगेट जितना बड़ा होगा, उन्हें खत्म करने की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी होगी। हमारे निशाने पर वो लोग हैं, जिनके हाथ हमारे कश्मीरी भाइयों के खून से रंगे हैं। वहीं इंटेलीजेंस सूत्रों कहाना है कि वह आतंकी संगठन पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन