फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh yadav take on gujarat wild ass sanctuary advertisement

अखिलेश ने 'गुजरात के गधों' को बनाया हथियार, जानिए पूरी कहानी

Mon, 20 Feb 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 20 Feb 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav take on gujarat wild ass sanctuary advertisement
गुजरात के गधे - फोटो : youtube
फतेहपुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'यूपी में सामुदायिक भेदभाव' वाली टिप्पणी के एक दिन बाद अखिलेश यादव ने सोमवार को इलाहाबाद की रैली में नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। गुजरात टूरिज्म के विज्ञापन की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए अखिलेश ने कहा कि 'मैं सदी के महानायक से कहूंगा कि वो गुजरात के गदहों का प्रचार करना बंद करें।'
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बकायदा गुजरात टूरिज्म के विज्ञापन की स्क्रिप्ट पढ़ी। यह विज्ञापन गुजरात सरकार ने टूरिज्म के प्रचार के तहत बनवाया है। यह विज्ञापन अहमदाबाद से 130 किलोमीटर दूर स्थित Wild Ass Sanctuary पर आधारित है। 
विज्ञापन


इस विज्ञापन को कच्छ के छोटा रण में रहने वाले जंगली गधों (इक्कस हेमिनोस खुर, जिन्हें स्थानीय भाषा में घुडकर कहा जाता है) पर फिल्माया गया है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन्हीं गधों की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए पर्यटकों को गुजरात आमंत्रित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गधों की ये प्रजाति केवल कच्छ के छोटा रण में ही पाई जाती है, जबकि इनकी दो उप प्रजातियां तिब्बत में पाई जाती हैं। 

गुजरात टूरिज्म के एंबेसडर हैं अमिताभ बच्चन

Akhilesh yadav take on gujarat wild ass sanctuary advertisement
अमिताभ बच्चन - फोटो : youtube
गुजरात टूरिज्म के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन घुडकर के दौड़ने की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा बताते हैं, जबकि गुजरात टूरिज्म की वेबसाइट पर इनके दौड़ने की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा बताई गई है। 1 मीटर से ज्यादा लंबे और 2 मीटर चौड़े जंगली गधों की संख्या 3000 से ऊपर है। 

छोटा रण स्थित इस अभ्यारण में सिर्फ गधे ही विचरण करते हो, ऐसा नहीं है। इनके अलावा 32 प्रजातियां और भी हैं, जिन्हें देखा जा सकता है। इनमें चिंकारा, रेगिस्तानी लोमड़ी, नीलगाय, सियार प्रमुख हैं। 

गौरतलब है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन गुजरात टूरिज्म के बैंड एंबेसडर हैं। नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात टूरिज्म ने अमिताभ को केंद्र में रखकर दर्जनों विज्ञापन लॉन्च किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed