फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh yadav said Why Gujarat's soldiers are not martyr

मोदी पर अखिलेश ने साधा निशाना, पूछा-सीमा पर क्यों शहीद नहीं होते गुजरात के जवान

Wed, 10 May 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Wed, 10 May 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav said Why Gujarat's soldiers are not martyr
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमा पर जवानों के सिर काटे जा रहे हैं, अब 56 इंच का सीना बताने वाले कहां गए? सीमा पर यूपी, एमपी, बिहार और दक्षिण भारत के जवान ही क्यों शहीद होते हैं? गुजरात के जवान क्यों शहीद नहीं होते ?

विज्ञापन


भाजपा ने जनता को गुमराह कर चुनाव जीता है। मंगलवार को परिवार के साथ झांसी दुर्ग देखने आए अखिलेश यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे।अखिलेश ने कहा कि सीमा पर जवानों के सिर काटे जा रहे हैं, इस पर केंद्र सरकार बहस क्यों नहीं करती है?
विज्ञापन


देशभक्ति, वंदेमातरम और राष्ट्रवाद पर राजनीति करना केंद्र सरकार का काम हो गया है। योगी सरकार के कामकाज के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की अभी परीक्षा चल रही है। इसमें कानून व्यवस्था सबसे बड़ा सवाल है। सहारनपुर, जालौन और बुलंदशहर की घटनाएं माहौल बिगड़ने का प्रमाण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर में तो एक दादा की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई, कि उसके पौत्र ने दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम विवाह किया था। दिल्ली के कई मंत्रियों ने भी इसी तरह के विवाह किए, उन पर हमला कब करोगे? सपा सरकार की परियोजनाओं पर चल रही जांच के सवाल पर एरच बांध का उदाहरण देते हुए कहा कि बेतवा नदी पर कई पुल बने हैं। सरकार को अगर जांच ही करनी है तो एरच बांध के डाउन स्ट्रीम में वैसा ही एक बांध बनवाकर देख लें। इसके बाद रेट तय कर जांच करें। सब साफ हो जाएगा। सरकार को बनवाना कुछ नहीं है, बस बातें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed