{"_id":"586841674f1c1b741aeef3cf","slug":"akhilesh-yadav-is-miles-ahead-of-shivpal-yadav-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर भी चाचा से मीलों आगे हैं सीएम अखिलेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्विटर पर भी चाचा से मीलों आगे हैं सीएम अखिलेश
शैलेश कुमार शुक्ल/ वाराणसी
Updated Sun, 01 Jan 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता के साथ सीधे संवाद के लिए अक्सर माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर का सहारा लेने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस आभासी दुनिया में अपने चाचा शिवपाल यादव से मीलों आगे हैं। दोनों के बीच संबंधों की तल्खी ट्विटर पर भी दिखाई देती है। ट्विटर पर जहां शिवपाल यादव अपने भतीजे को फॉलो करते हैं वहीं मुख्यमंत्री उन्हें फॉलो नहीं करते।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुल 15 लोगों और संगठनों को फॉलो करते हैं जिसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, मशहूर संगीतकार एआर रहमान, तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री विद्या बालन और कुछ समाचार संगठन हैं। वहीं सीएम अखिलेश यादव को 22 लाख से अधिक लोग और संगठन ट्विटर पर फॉलो करते हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी, राजनाथ सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला आदि शामिल हैं।
ट्विटर पर फालोवर्स की बात की जाए तो सीएम अखिलेश यादव और चचा शिवपाल यादव के बीच जमीन आसमान का अंतर है। शनिवार शाम तक अखिलेश यादव के 22 लाख 63 हजार 128 फालोवर्स थे जबकि उनके चाचा शिवपाल यादव के मात्र 32 हजार 182 फॉलोवर हैं। वहीं अखिलेश के ‘फ्रेंड लिस्ट’ में उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं है। जबकि उनकी पार्टी और परिवार के ज्यादातर सदस्य ट्विटर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात यह है कि जहां अखिलेश अपने परिवार के किसी सदस्य को फॉलो नहीं करते वहीं उनके कुनबे के सभी सदस्य सीएम को ‘फॉलो’ करते हैं। इतना ही नहीं सपा में सियासी विवाद की जड़ बताए जा रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चर्चित ‘अंकल’ अमर सिंह भी सीएम को ‘फॉलो’ करते हैं।