फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   akhilesh yadav give sign for 2019 parliamentary election

‘जब तक भाजपा को उखाड़ नहीं देते साथ रहेंगे साइकिल और हाथ’

Thu, 02 Feb 2017 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,गाजियाबाद/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो,गाजियाबाद/बुलंदशहर Updated Thu, 02 Feb 2017 04:34 AM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav give sign for 2019 parliamentary election
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
चुनाव यूपी विधानसभा का है, लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की निगाहें 2019 के लोकसभा चुनाव और दिल्ली की गद्दी पर हैं। गाजियाबाद के मसूरी, बुलंदशहर के दरियापुर और दौलतपुर में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का चुनाव परिणाम केवल मुख्यमंत्री नहीं देगा, बल्कि देश का भविष्य भी तय करेगा। 
विज्ञापन


सियासत की ‘कमान’ पर गठबंधन का ‘तीर’ चढ़ा चुके अखिलेश का सीधा निशाना प्रधानमंत्री मोदी पर था, उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा को उखाड़ नहीं देंगे तब तक सपा-कांग्रेस साथ रहेंगे। संकेतों में 2019 के लोकसभा चुनाव भी मिलकर लड़ने और यूपी के बाद देश की राजनीति में कदम रखने के मंसूबे साफ कर दिए हैं। 
विज्ञापन


एनएच-24 स्थित मसूरी के मदनी एंकलेव में चुनावी जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले बताएं कि तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने जनता के लिए क्या किया है। नोटबंदी से काला धन तो नहीं आया, लेकिन लाइन में लगे लोगों की जान जरूर चली गई। भाजपा ने मृतकों के परिवारों के आंसू भी नहीं पोंछे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट बंदी ने अर्थव्यवस्था को नीचे ला दिया है

 akhilesh yadav give sign for 2019 parliamentary election
अखिलेश यादव - फोटो : SELF
सपा सरकार ने मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद दी। उन्होंने कहा कि नोट बंदी ने अर्थव्यवस्था को नीचे ला दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने पत्थर के हाथी लगाने के अलावा कोई काम नहीं किया। 

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से विशेष वर्ग के वोटरों को साधते हुए कहा कि उनका वोट बंटा तो बसपा और भाजपा मिल जाएंगे और नया ‘राजनीतिक खेल’ खेलेंगे। पहले भी दोनों दल मिलकर सरकार बना चुके हैं। उन्होंने लोगों के बीच अपनी सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की प्लानिंग भी बयां की। भाजपा पर उनके घोषणा पत्र की नकल करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed