फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh yadav favouritism in Yash Bharti award says RTI

चहेतों को यश भारती बांटने पर बोले अखिलेश- आपकी सरकार है आप भी दे दो

Wed, 30 Aug 2017 05:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Wed, 30 Aug 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav favouritism in Yash Bharti award says RTI

यश भारती पुरस्कार पर एक बार फिर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सवालों के घेरे में हैं। आरोप है कि उन्होंने इस पुरस्कार को अपने चहेतों का फायदा पहुंचाने के लिए दिए।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी वेबसाइट को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार ने 2012 से 2017 के दौरान जिन 200 लोगों को इस से सम्मानित किया उनमें 142 विजेताओं का समाजवादी पार्टी से संबंध था।
विज्ञापन


आरटीआई के मुताबिक, 21 लोगों को सिर्फ चीफ मिनिस्टर ऑफिस में एक खत लिखने भर से ही यह पुरस्कार दे दिया गया। 6 विजेताओं की सिफारिश की सपा नेताओं ने की थी जिनमें 2 की सिफारिश शिवपाल यादव ने तो एक  का नाम वरिष्ठ नेता आजम खां ने आगे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- योगी ने कहा अपात्रों को मिले हैं यश भारती, होगी समीक्षा    

वहीं  दो नाम अखिलेश सरकार के पूर्व मंत्री राजा भैया ने आगे रखे थे। इससे यह साफ होता है कि नजदीकी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया। इनमें नेताओं के दोस्त, अधिकारी और पार्टी के छोटे-बड़े नेताओं के परिजन शामिल थे।

बता दें कि यश भारती सम्मान की शुरुआत मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए साल 1994 में की थी। इसमें सम्मानित व्यक्ति को 11 लाख रुपए नकद, एक शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। मायावती ने इस सम्मान को देना बंद कर दिया था, पर अखिलेश यादव ने साल 2013 में इसे फिर से शुरू किया और अक्टूबर 2015 से प्रति माह पेंशन देने की शुरुआत की। 

अखिलेश का पलटवार, आप की सरकार है आप भा दे दो

Akhilesh yadav favouritism in Yash Bharti award says RTI
यश भारती अवार्ड पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि 'कुछ लोग कह रहे हैं कि समाजवादी लोगों ने अपने खास लोगों को यश भारती अवार्ड दे दिया।' अखिलेश ने जवाब देते हुउ कहा कि 'हम तो कहते हैं आपकी सरकार है आप भी अपने लोगों को दे दो हम कौन सा आपको रोक रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed