फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh yadav excited but Congress and BSP in no hurry for poll alliance

अखिलेश उतावले पर कांग्रेस और बसपा को गठबंधन की कोई जल्दी नहीं

Mon, 18 Jun 2018 10:09 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jun 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav excited but Congress and BSP in no hurry for poll alliance
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश (यूपी) में 2019 के चुनाव के लिए राजनीतिक गठबंधन की घोषणा के लिए उतावले हैं। अखिलेश चाहते हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी इसका जल्द ऐलान कर दें। अखिलेश यादव के करीबी सूत्र का कहना है कि बसपा अध्यक्ष मायावती राज्य में गठबंधन की पक्षधर तो हैं, लेकिन निर्णायक स्थिति तक पहुंचने में समय ले सकती हैं। वहीं कांग्रेस के नेता अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि समान विचारधारा के दल भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए साथ आने का प्रयास कर रहे हैं। इस बारे में आगे जो स्वरुप बनेगा, पार्टी अधिकारिक रूप से उसे मीडिया को जानकारी दे देगी। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेता बसपा के साथ तालमेल के लिए आश्वस्त हैं। अखिलेश यादव के करीबी संजय लाठर को भी इसका भरोसा है। हालांकि अभी इस बारे में कोई खुलकर कुछ नहीं कह पा रहा है। मायावती भी समाजवादी पार्टी के साथ अच्छे रिश्ते का संकेत देने के बाद भी पत्ते नहीं खोल रही हैं। समाजवादी पार्टी के नेताओं अनुसार यूपी में बसपा और सपा साथ आ रहे हैं। इसका तालमेल राष्ट्रीय लोकदल से रहेगा। कुछ सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ने पर विचार हो रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के तालमेल का रिश्ता 2017 के विधानसभा चुनाव तक सीमित था। 2019 में चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए अभी इसकी संभावना कम दिखाई पड़ रही है। इस बारे में लखनऊ से अखिलेश यादव के बेहद करीबी सूत्र के अनुसार देरी समाजवादी पार्टी की तरफ से नहीं है। यह देरी बसपा कर रही है। लेकिन बसपा द्वारा की जा रही देरी का समाजवादी पार्टी के सूत्र अभी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Akhilesh yadav excited but Congress and BSP in no hurry for poll alliance
sonia mayawati
राजनीतिक तालमेल को लेकर बसपा में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। मायावती ने इसके संकेत दे दिए हैं। वह कर्नाटक में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोनिया गांधी के साथ अच्छे भाव में फोटो फ्रेम में आई थी। इसके बाद से मायावती शांत है। पार्टी के एक राज्यसभा सदस्य के अनुसार अभी इस तरह के किसी गठजोड़ की संभावना को मूर्तरुप लेने में समय लग सकता है। अभी तो बसपा भी तमाम जमीनी तैयारियों का आकलन कर रही है। 

बसपा से कांग्रेस में आए नसीमुद्दीन का कहना है कि फिलहाल तैयारी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने की हो रही है। यह 19 जून को है। अभी किसी राजनीतिक तालमेल के बारे में कांग्रेस के प्रवक्ता या वरिष्ठ नेता ही बता सकते हैं। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि अभी राजनीतिक तालमेल की खिचड़ी इतनी आसान नहीं है।

इसमें समय लगेगा। पार्टी के नेताओं के अनुसार यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच में तालमेल नामांकन शुरू होने के तीन दिन बाद तय हो पाया था। इसलिए इतनी जल्दी कुछ नहीं कहा जा सकता। वैसे भी साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के बाद राजनीतिक स्थिति भी बदलेगी। इसलिए पार्टी का ध्यान तीन राज्यों की तरफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed