फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh willing to fight on free symbol of EC 

अखिलेश को नहीं मिली 'साइकिल' तो EC के फ्री सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव

Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh willing to fight on free symbol of EC 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
चुनाव निशान साइकिल नहीं मिलने की स्थिति में अखिलेश खेमा निर्वाचन आयोग के पास उपलब्ध अनारक्षित यानी फ्री सिंबल पर ही चुनाव लड़ने को तैयार है। अखिलेश खेमा अब नई पार्टी बनाने पर विचार नहीं कर रहा है, बल्कि सपा के एक धड़े के तौर पर निर्वाचन आयोग के फ्री सिंबल पर ही चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहा है। 
विज्ञापन


मोटरसाइकिल और नए नाम के साथ नई पार्टी के पंजीकरण के विकल्प को अखिलेश खेमा फिलहाल तैयार नहीं दिख रहा। समाजवादी पार्टी के इतिहास से जुड़े पुराने निशानों से मिलते जुलते चिन्ह पर चुनाव लड़ने पर विचार किया जा रहा है। किसान, हल जैसे निशानों को भी अपनाया जा सकता है। फ्री सिंबल चुनाव आयोग के पास  उपलब्ध ऐसे चुनाव चिन्ह होते हैं जो किसी पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार के पास नहीं हैं।
विज्ञापन


 

आयोग के फैसले का दोनों गुटों को बेसब्री से इंतजार

Akhilesh willing to fight on free symbol of EC 
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

चुनाव आयोग के फैसले का सपा के दोनों गुटों को बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली में अखिलेश खेमे के रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल जुटे हैं। शनिवार को रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश से फोन पर बातचीत भी की।

वहीं, मुलायम खेमे की भी चुनाव आयोग के फैसले पर नजर है। चुनाव आयोग का फैसला सोमवार को आ सकता है। रामगोपाल से उनके निवास पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नीरज शेखर समेत कई लोगों ने मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed