फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   akhilesh said he report of bjp on kairana is fake

अखिलेश ने कहा, कैराना पर भाजपा की रिपोर्ट है झूठी

Tue, 21 Jun 2016 05:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 21 Jun 2016 05:09 AM IST
विज्ञापन
akhilesh said he report of bjp on kairana is fake

कैराना से लोगों के पलायन संबंधी भाजपा की रिपोर्ट को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कैराना से पलायन करने की बात कहते हुए जो सूची सौंपी गई थी, प्रदेश सरकार ने उनकी जांच कराई है। इनमें से कोई 15 साल पहले तो कोई 20 साल पहले ही अपने कारोबार के सिलसिले में कैराना छोड़ चुके थे। साथ ही सूची में शामिल कई लोगों की मौत हो चुकी है। हर आदमी को विकास का हक है और लोग कारोबारी सिलसिले में जगह बदलते रहते हैं।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन सहित कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। अगर लोगों को कैराना पर ही बहस करनी है तो ये भी देख लें कि दिल्ली और मुंबई में न जाने कहां-कहां के लोग जाकर बसे हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मैं तमाम दलों से कहता हूं कि हमसे मुकाबला कर लो। उन्होंने सवाल दागे कि सब की खुशहाली की बात कह कर केंद्र की सरकार बनी थी लेकिन दो साल में कितनी खुशहाली आई? यूपी से पहली बार एक ही पार्टी के इतने सांसद जीत कर संसद गए लेकिन यूपी को मिला क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा तक बनेगा फोरलेन

akhilesh said he report of bjp on kairana is fake
खौफ ने अपना घर छोडने पर मजबूर कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 22 मिनट के अपने संबोधन में कहा कि विपक्ष प्रदेश में ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है जिससे निवेशक हतोत्साहित हों। इसके बावजूद समाजवादी सरकार प्रदेश में विकास कर रही है। हां, हमें साजिश करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितनी साजिश कर ले विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने सभी विभागों में न केवल भर्तियां खोलीं बल्कि भर्ती प्रक्रिया को आसान भी बनाया है।

सीतापुर-लखीमपुर हाईवे के फोरलेन निर्माण का शिलान्यास करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने दुधवा नेशनल पार्क तक की रोड को फोरलेन कराने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 872 करोड़ की लागत से हुए 138 कार्यों का उद्घाटन और 15 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। अखिलेश ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ भावी योजनाएं भी बताईं। कहा, कि लखीमपुर को बिजली तार विहीन शहर बनाने की योजना में शामिल किया जाएगा। बोले, पूरे प्रदेश को अच्छी सड़कें देकर विकास की रफ्तार तेज की जाएगी। उन्होंने युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed