फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh Didn't use the word Outsider for me, Says Amar Singh

अखिलेश ने मेरे लिए इस्तेमाल नहीं किया ‘बाहरी तत्व’: अमर सिंह

Thu, 15 Sep 2016 06:34 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 06:34 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Didn't use the word Outsider for me, Says Amar Singh
अमर सिंह - फोटो : file photo

समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के लिए ‘बाहरी तत्व’ को जिम्मेदार मानने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पार्टी के राज्यसभा सांसद अमर सिंह को जरा भी यकीन नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव मेरे लिए बेटे की तरह हैं और वह कभी मेरा नाम बाहरी तत्व के तौर पर नहीं ले सकते।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह मीडिया के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश ने पार्टी की अंदरूनी उठापटक के लिए बाहरी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया था लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह यह मानने को रत्तीभर तैयार नहीं कि बाहरी लोग का संबोधन उनके लिए किया गया था। छह साल के अंतराल के बाद इस साल जून में पार्टी में वापसी करने वाले वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘आप कितना भी कहें अखिलेश ने यह कहा है, मैं मानने को तैयार नहीं हूं। आजतक उसने व्यक्तिगत रूप से मेरे बारे में एक शब्द नहीं कहा।’
विज्ञापन


अखिलेश को बेटे की तरह मानते हुए अमर सिंह ने उन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया कि अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच अनबन का कारण उन्हें (अमर सिंह) को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वह मुलायम सिंह का बहुत सम्मान करते हैं और इसलिए वह जो कुछ कहते हैं, मैं उसका पालन करता हूं। यदि मुलायम सिंहजी कह दें कि मैं दोषी हूं तो मैं मान लूंगा। मैंने कल ही उनसे मुलाकात की थी और उनके साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बात की थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed