फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akasa Air will start Bengaluru Pune flights from November 23

Akasa Air: अकासा एयर ने यात्रियों को दी खुशखबरी, 23 नवंबर से शुरू करेगी बेंगलुरू-पुणे मार्ग पर उड़ानें

Wed, 02 Nov 2022 02:41 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 02:41 PM IST
सार

एयरलाइन ने कहा कि बढ़ती मांग के कारण बेंगलुरू और मुंबई के बीच उड़ान शुरू करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Akasa Air will start Bengaluru Pune flights from November 23
Akasa Air - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की सबसे नई एयरलाइन अकासा एयर ने पुणे को अपने उड़ान नेटवर्क में शामिल कर लिया है। अकासा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 23 नवंबर से बेंगलुरु-पुणे मार्ग पर दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन ने कहा कि बढ़ती मांग के कारण बेंगलुरू और मुंबई के बीच उड़ान शुरू करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि अकासा अब बेंगलुरु से सात शहरों मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, गुवाहाटी और पुणे को जोड़ने वाली 20 दैनिक उड़ानों की पेशकश करेगी। साथ ही अकासा एयर बेंगलुरु-मुंबई रूट पर अपनी छठी और सातवीं फ्रीक्वेंसी उड़ान भी शुरू करेगी।
विज्ञापन


अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा कि दो सबसे महत्वपूर्ण आईटी हब पुणे और बेंगलुरु को जोड़ने से किफायती किराए के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और विकल्प मिलेंगे। यात्रियों को इससे काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकासा एयर नौ शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, अगरतला और पुणे में कुल 13 मार्गों के साथ अपने परिचालन को लगातार बढ़ा रही है। अकासा एयर ने 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोचि, 19 अगस्त से बेंगलुरु-मुंबई और 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई के लिए सेवाएं शुरू की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed