{"_id":"634f30a3ce01e75d825b599e","slug":"akasa-air-flight-from-ahmedabad-to-bengaluru-cancelled-due-to-technical-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akasa Air: अकासा की फ्लाइट तकनीकी कारणों से हुई रद्द, यात्री हुए परेशान, अहमदाबाद से बेंगलुरु जानी थी उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Akasa Air: अकासा की फ्लाइट तकनीकी कारणों से हुई रद्द, यात्री हुए परेशान, अहमदाबाद से बेंगलुरु जानी थी उड़ान
Wed, 19 Oct 2022 04:42 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 04:42 AM IST
सार
यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइंन ने पहले कहा था कि लोग बुधवार को उसी समय उड़ान भर सकते हैं। लेकिन रद्द के बाद एयरलाइंस ने यात्रियों को भोजन या होटल में रहने की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
Akasa Air
- फोटो : ANI
विस्तार
अकासा एयरलाइंस में एक बार फिर तकनीकी दिक्कत की खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले बेंगलुरु जा रहा अकासा एयर का एक विमान केबिन में जलने की गंध आने के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर लौट आया था वहीं मंगलवार को अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए उड़ान तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एक यात्री ने कहा कि उड़ान रद्द होने से एयरलाइन के चेक-इन काउंटरों पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए दूसरी उड़ानों की मांग की। एक दूसरे यात्री ने पीटीआई को बताया कि अकासा एयर क्यूपी 1332 को रात 9.55 बजे प्रस्थान करना था, लेकिन एयरलाइन ने यात्रियों को सूचित किया कि इसे रात 10.55 बजे पुनर्निर्धारित किया गया है। फिर रात 10.30 बजे उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से उड़ान रद्द कर दी है।
विज्ञापन
यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइंन ने पहले कहा था कि हम बुधवार को उसी समय उड़ान भर सकते हैं। लेकिन रद्द के बाद एयरलाइंस यात्रियों को भोजन या होटल में रहने की व्यवस्था नहीं की। साथ ही उसने हमें रिफंड लेने और हवाई अड्डे पर इंतजार करने के लिए कल तक का समय दिया है।
विज्ञापन