फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akasa Air faced issues with check-in and booking systems due to outage at service provider facility

Akasa Air: अकासा एयर की वेबसाइट पर साइबर हमला? बुकिंग और चेक-इन में आ रही परेशानी; एयरलाइन ने खुद दी जानकारी

Thu, 09 Oct 2025 07:13 PM IST
लव. गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव. गौर Updated Thu, 09 Oct 2025 07:13 PM IST
सार

Akasa Air: एयरलाइन कंपनी अकासा एयर इस वक्त तकनीकी समस्याओं से जूझ रही है। कंपनी की वेबसाइट में टेक्निकल दिक्कत के कारण बुकिंग और चेक इन में समस्या आ रही है। जिसकी जानकारी अकासा एयर ने एक्स पोस्ट के जरिए दी। 

विज्ञापन
Akasa Air faced issues with check-in and booking systems due to outage at service provider facility
अकासा एयर - फोटो : PTI

विस्तार

अकासा एयर गुरुवार को तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है। एयरलाइन की वेबसाइट में टेक्निकल दिक्कत के कारण बुकिंग और चेक इन में समस्या आ रही है। ऐसे में उड़ान कंपनी ने यात्रियों से एयरलाइंस का मोबाइल ऐप या एयरपोर्ट पहुंचकर काउंटर से चेक इन करने का सुझाव दिया है।  
विज्ञापन


सिस्टम में रुक-रुक कर आ रही समस्याएं
अकासा एयरलाइन ने एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। वेबसाइट में खराबी के कारण यात्रियों को चेक-इन और बुकिंग सिस्टम में समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। कंपनी ने एक्स पोस्ट में बताया कि हमारे सिस्टम में इस समय रुक-रुक कर समस्याएं आ रही हैं और हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध कुछ ऑनलाइन सेवाएं, जैसे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो सकती हैं।
विज्ञापन


एयरलाइन ग्राहकों को दी ये सलाह
एयरलाइन ने आग्रह करते हुए कहा कि तत्काल यात्रा की योजना बनाने वाले यात्री चेक-इन के लिए हमारे मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं या हमारे काउंटरों पर चेक-इन करने के लिए हवाई अड्डे पर जल्दी पहुंच सकते हैं। बता दें कि अकासा एयरलाइन प्रति सप्ताह लगभग 1,000 उड़ानें संचालित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द समाधान की जताई उम्मीद
कंपनी से मिले अपडेट के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण अस्थायी रूप से सेवा प्रभावित हैं। ग्राहकों को हो रही असुविधा के लिए कंपनी ने खेद व्यक्त किया है और आश्वस्त किया है कि उनकी टीमें इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए काम कर रही हैं। वहीं  किसी भी सहायता के लिए अकासा ने 24x7 आकाश केयर सेंटर से संपर्क करने की सलाह दी है। मालूम हो कि अकासा एयर के पास 30 विमानों का बेड़ा है और यह 24 घरेलू और 6 अंतर्राष्ट्रीय जगहों को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed