फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akali Dal MP Harsirmat Kaur said that those who take charge of Punjab themselves consume alcohol

Akali Dal MP: हरसिमरत कौर का भगवंत मान पर कटाक्ष बोलीं- ड्रिंक कर राज्य किया जा रहा ड्राइव

Wed, 21 Dec 2022 06:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 06:16 AM IST
सार

राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में मनोनीत सदस्य पीटी उषा और वाईएसआर कांग्रेस के वी विजयसाई रेड्डी का नाम भी जुड़ गया है। कौर ने कहा कि पंजाब के वर्तमान सीएम कभी इसी सदन के सदस्य थे, जो शराब के नशे में यहां आते थे।

विज्ञापन
Akali Dal MP Harsirmat Kaur said that those who take charge of Punjab themselves consume alcohol
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोकसभा में मादक द्रव्य सेवन मामले में हुई चर्चा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर का निशाना बन गए। हरसिरमत कौर ने कहा कि आज पंजाब की कमान उन हाथों में है जो खुद शराब का सेवन करते हैं।
विज्ञापन


चर्चा की शुरुआत करते हुए कौर ने कहा कि पंजाब के वर्तमान सीएम कभी इसी सदन के सदस्य थे, जो शराब के नशे में यहां आते थे। उनकी ही पार्टी के सांसद अपनी सीट बदलने का आग्रह करते थे। अब वही भगवंत मान पंजाब के सीएम हैं। हमें सड़कों पर ‘डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव’ लिखा मिलता है, मगर पंजाब में तो ड्रिंक करके राज्य को ही ड्राइव किया जा रहा है। चर्चा के दौरान बिहार में जहरीली शराब के मुद्दे पर भाजपा और जदयू सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। 
विज्ञापन


राज्यसभा उपाध्यक्षों के पैनल में पीटी उषा और विजय साई रेड्डी शामिल
राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में मनोनीत सदस्य पीटी उषा और वाईएसआर कांग्रेस के वी विजयसाई रेड्डी का नाम भी जुड़ गया है। सभापति जगदीप धनखड़ ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब मनोनीत सदस्य को उपाध्यक्षों के पैनल में शामिल किया गया है। हालांकि सभापति ने कुछ दिन पहले ही पैनल का गठन किया है। इसमें टीएमसी के सुखेंदु शेखर राय, एनसीपी की वंदना चव्हाण, कांग्रेस के एल हनुमंथैया, बीजेडी के सस्मित पात्रा, द्रमुक के तिरुची शिवा और भाजपा से भुवनेश्वर कलिता, सरोज पांडे तथा सुरेंद्र सिंह नागर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राक्कलन समिति ने की खेलों का बजट बढ़ाने की सिफारिश
लोकसभा की प्राक्कलन समिति ने केंद्र सरकार से खेलों को प्राथमिकता देते हुए खेलों का बजट बढ़ाने की सिफारिश की है। समिति ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद देश को खेलों की महाशक्ति बनाने के लिए खेलों पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जिसके चलते खेल और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का बजट बढ़ाया जाना चाहिए।
गिरीश बालचंद्र बापट की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकसभा में रखी गई अपनी रिपोर्ट में कहा कि अन्य क्षेत्रों के मुकाबले खेलों पर नाममात्र की राशि खर्च की जा रही है। खेलों का वर्तमान बजट देखकर लगता है कि खेल, सरकार की मुख्य योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed