{"_id":"5fe676248ebc3ecd67522dda","slug":"ak-bhalla-said-electronic-human-resource-management-system-will-prove-to-be-effective-tool-for-all-ministries","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मंत्रालयों के लिए प्रभावी साधन साबित होगी ई-मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली: एके भल्ला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सभी मंत्रालयों के लिए प्रभावी साधन साबित होगी ई-मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली: एके भल्ला
Sat, 26 Dec 2020 05:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह - एके भल्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहसचिव एके भल्ला ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले वक्त में सभी मंत्रालयों के लिए इलेक्ट्रॉनिक-मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (ई-एचआरएम) बेहतर और प्रभावी साधन साबित होगी। उन्होंने ई-एचआरएम से संबंधित प्रगति रिपोर्ट जारी की। उनके पास कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभारी भी है। हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धि साधनों का अनुप्रयोग नीति निर्माण और कर्मियों से संबंधित मामलों से निपटने में काफी मददगार होगा। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय गृहसचिव ने कहा कि प्रणाली के समग्र इस्तेमाल के लिए अन्य मंत्रालयों में इसे लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 25 दिसंबर 2017 को ई-एचआरएम की शुरुआत की थी। इसमें पांच मॉड्यूल में 25 अनुप्रयोग थे।
विज्ञापन
कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रश्मि चौधरी ने कहा कि ई-एचआरएम के माध्यम से सरकारी कर्मचारी अपनी सेवा संबंधी सूचना तक पहुंच बना रहे हैं और इसने भारत सरकार में मानव संसाधन प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाया है। इससे कर्मचारियों को कई लाभ हो रहे हैं और कार्य क्षमता में वृद्धि हो रही है। बयान में कहा गया कि ई-एचआरएम के आधुनिक संस्करण से कर्मचारी न सिर्फ सेवा पुस्तिका, छुट्टी, जीपीएफ, वेतन इत्यादि संबंधी विवरण देख पाएंगे, बल्कि विभिन्न प्रकार के दावों/प्रतिपूर्ति, ऋण/अग्रिम भुगतान, छुट्टी, एलटीसी इत्यादि के लिए भी एक ही मंच पर आवेदन करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन