फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AK Antony Congress leader announces retirement from politics in his letter to Sonia Gandhi

संन्यास: कांग्रेस का यह दिग्गज हमेशा के लिए छोड़ेगा राजनीति, संसद और दिल्ली, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मचाई खलबली

Wed, 09 Mar 2022 12:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Mar 2022 12:16 PM IST
सार

वह राजनीति में नहीं आएंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे। वह राजनीति, दिल्ली व संसद को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। वह 1970 में विधायक बने थे। इसके बाद एंटनी 37 की उम्र में पहली बार केरल के मुख्यमंत्री भी बने।

विज्ञापन
AK Antony Congress leader announces retirement from politics in his letter to Sonia Gandhi
ak antony

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज नेता एके एंटनी राजनीति छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी है। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि, राजनीति छोड़ने के बाद वह दिल्ली में भी नहीं रहेंगे। जल्द ही वह तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता एके एंटनी का राज्यसभा में दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि, इसके बाद वह राजनीति में नहीं आएंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे। वह राजनीति, दिल्ली व संसद को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। 
विज्ञापन


52 साल से राजनीति में सक्रिय हैं एंटनी
एके एंटनी पिछले 52 साल से भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। छात्र राजनीति से शुरू होकर वह पहली बार वह 1970 में विधायक बने थे। इसके बाद एंटनी 37 की उम्र में पहली बार केरल के मुख्यमंत्री भी बने। अब तक वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री, तीन बार केंद्रीय मंत्री, पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 10 साल तक वह कांग्रेस संसदीय समिति के अध्यक्ष भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही बना लिया था राजनीति से दूर होने का मन 
एके एंटनी ने पहले ही राजनीति से हमेशा के लिए दूर होने का मन बना लिया था। उन्होंने बताया कि, बहुत विचार करने के बाद मैनें कुछ समय पहले सोनिया गांधी को अपने निर्णय के बारे में बता दिया था। उन्होंने राज्यसभा के लिए दोबारा न खड़े होने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा एंटनी ने केरल में राज्य प्रभारी व अन्य सदस्यों को अपने निर्णय के बारे में सूचित कर दिया था। 

 

दिग्गजों के साथ किया काम

एके एंटनी कांग्रेस के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। उन्होंने इंदिरा और राजीव गांधी के समय में भी काम किया है। इंदिरा व राजीव के समय में वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव थे। इसके बाद वह 2004 में मनमोहन सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। धीरे-धीरे उनका कद बढ़ता गया और वह कांग्रेस की सबसे भरोसेमंद नेताओं में शुमार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed