फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit singh and Jayant will hold election meetings in up

यूपी चुनाव : रालोद मुखिया अजित-जयंत यूपी को मथेंगे

Thu, 13 Oct 2016 01:56 AM IST
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
 Ajit singh and Jayant will hold election meetings in up
अजित चौधरी - फोटो : PTI

2017 के यूपी केचुनाव में फतह केलिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) मुखिया चौधरी अजित सिंह और उनकेपुत्र पूर्व सांसद जयंत चौधरी यूपी को मथेंगे। छोटे चौधरी प्रदेश में सभाएं करेंगे। जयंत पदयात्राएं निकालेंगे। अजित 20 अक्तबूर  को बुलंदशहर और जयंत 24 को फतेहपुर सीकरी में रहेंगे। 

विज्ञापन


सपा पर किसानों केकरोड़ों रुपये मिल मालिकों को देने के मुद्दे को लेकर रालोद  15 अक्तूबर को प्रदेश भर केजिला मुख्यालयों  पर प्रदर्शन भी करेगा। रालोद की कोशिश है कि भाजपा को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, बसपा पर जातिवाद राजनीति और सपा को किसान विरोधी मुद्दे पर घेरा जाए और जाट मुस्लिम एका पर खास ध्यान दें।  
विज्ञापन


अजित सिंह  बुलंदशहर के गांव नुरसखा में 20 अक्तूबर को बड़ी सभा करेंगे।  मुस्लिम जाट बाहुल्य इस इलाके में चौधरी चरण ङ्क्षसह का प्रतीमा का अनावरण होगा। अजित मुख्य अतिथि होंगे। अनावरण जेडीयू नेता शरद यादव करेंगे। अजित 22 अक्तूबर को मेरठ के किठौर (सूबे के केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का इलाका) और  उसके बाद बिजनौर में जनसभा करेंगे। बिजनौर और अन्य सभाओं की तिथि पार्टी जल्द तय करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश से किसानों का करोड़ों मांगेगी पार्टी 

 Ajit singh and Jayant will hold election meetings in up
अजित चौधरी - फोटो : PTI
यूपी में रालोद के सीएम  चेहरा और युवा इकाई केप्रभारी जयंत चौधरी 16 अक्तूबर को  फतेहपुर सीकरी में,  24 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर केखतौली और 26 अक्तूबर को मुरादाबाद के बिलारी में पदयात्रा निकालेंगे। 15 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर रालोद कार्यकर्ता  प्रदर्शन करेंगे। 

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी कहना है कि 15 का प्रदर्शन सपा सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ है। त्रिलोक त्यागी का कहना है कि किसानों का पेराई सत्र 2013-2014 का 490 करोड़ और 2014-2015 का 700 करोड़ रुपया सपा सरकार ने मिल मालिकों को दे दिया। जो कानूनन गलत है।

किसानों को गन्ना डालने के 14 दिन बाद भुगतान नहीं मिलने पर ब्याज देने का निय।म है।  किसानों की कमाई मिल मालिकों से लेने की लड़ाई रालोद  लड़ेगा। 15 को यूपी में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन इसी मुद्दे को लेकर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed