फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar seeks Centres intervention after Bommais remark on Maha Karnataka border dispute

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: बोम्मई की टिप्पणी के बाद अजीत पवार की केंद्र से दखल की मांग, जानें पूरा मामला

Thu, 24 Nov 2022 04:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 24 Nov 2022 04:16 PM IST
सार

बुधवार की शाम बोम्मई ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर 'भड़काऊ' बयान दिया है और उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। हमारी सरकार देश की भूमि, पानी और सीमाओं को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
Ajit Pawar seeks Centres intervention after Bommais remark on Maha Karnataka border dispute
महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राकांपा नेता अजित पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने गुरुवार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की उस टिप्पणी की निंदा की है, जो उन्होंने दोनों राज्यों के सीमा विवाद को लेकर की है। पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जवाब देने को कहा है। उन्होंने इस मामले में केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है। 

विज्ञापन

फडणवीस ने बोम्मई के बयान को बताया भड़काऊ

Ajit Pawar seeks Centres intervention after Bommais remark on Maha Karnataka border dispute
देवेंद्र फडणवीस (फाइल) - फोटो : पीटीआई

दरअसल, बुधवार की शाम बोम्मई ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर 'भड़काऊ' बयान दिया है और उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। हमारी सरकार देश की भूमि, पानी और सीमाओं को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

फडणवीस ने कहा था कि महाराष्ट्र का कोई भी गांव कर्नाटक में नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि बेलगाम-करवार-निपानी समेत मराठी भाषी गांवों को पाने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए : अजीत पवार

Ajit Pawar seeks Centres intervention after Bommais remark on Maha Karnataka border dispute
अजीत पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

इस मुद्द पर प्रतिक्रिया देते हुए पवार ने कहा, सागली जिले में जाट तालुका के गांवों पर दावा करने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अब अक्कलकोट और सोलापुर पर भी दावा किया है। मैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। 

पवार ने आगे कहा, हमारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कड़ा जवाब देना चाहिए। केंद्र को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। मामला अदालत में लंबित है। यह लोगों का महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है। 

विज्ञापन

पॉलिटिकल टूल बन गई है सीमा रेखा :  बसवराज बोम्मई

Ajit Pawar seeks Centres intervention after Bommais remark on Maha Karnataka border dispute
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा था कि सीमा रेखा महाराष्ट्र में राजनीतिक उपकरण (पॉलिटीकल टूल) बन गई है और सत्ता में रहने के लिए कोई भी पार्टी राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस मुद्दे को उठाएगी। बोम्मई ने कहा था कि मेरी सरकार कर्नाटक की सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और उसने कदम भी उठाए हैं। 
 
बोम्मई ने दावा किया कि महाराष्ट्र के सांगली जिले कुछ गांवों ने कर्नाटक के साथ विलय की मांग करते हुए एक प्रस्ताव को पारित किया है। ये गांव पानी के संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री ने इन दावों का खंडन किया और कहा कि ऐसे किसी गांव ने हाल के दिनों में कर्नाटक के साथ विलय की मांग नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed