{"_id":"5ff791cf49393060f67a4f7a","slug":"ajit-pawar-said-we-shall-resolve-the-dispute-about-changing-the-name-of-aurangabad-to-sambhajinagar-by-sitting-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के विवाद को आपस में बैठकर सुलझाएंगे: अजीत पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के विवाद को आपस में बैठकर सुलझाएंगे: अजीत पवार
Fri, 08 Jan 2021 04:27 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 08 Jan 2021 04:27 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे-अजित पवार
- फोटो : Facebook
महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस मामले को शिवसेना-कांग्रेस के नेता साथ मिल बैठकर सुलझाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि महाविकास आघाड़ी बनी रहे और इसका लाभ विपक्ष न उठा सके।
विज्ञापन
पवार ने कहा कि औरंगाबाद के मुद्दे पर अनायास ही महाविकास आघाड़ी सरकार में मतभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी में कौन तनाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, इसका भी पता लगाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने साल 1988 में इस शहर का नाम बदलकर संभाजी नगर रखने की मांग की थी। उसके बाद से ही नाम बदलने की राजनीति शुरू है। चूंकि औरंगाबाद महानगरपालिका के चुनाव होने वाले हैं इसलिए शिवसेना ने इस मुद्दे को फिर से तूल दे दिया है।
विज्ञापन
जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने नाम बदलने का कड़ा विरोध किया है। वहीं, विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने नाम बदलने की राजनीति को नूरा-कुश्ती करार देते हुए कहा है कि चुनाव के चलते शिवसेना और कांग्रेस नाटक कर रही हैं। अजीत पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए शिवसेना-कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर सुलझाएंगे।