{"_id":"631ef9e1b4040255885101a7","slug":"ajit-pawar-clarification-on-leaving-ncp-meeting-midway-said-i-am-not-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajit Pawar: राकांपा की बैठक बीच में छोड़कर चले जाने पर पवार की सफाई, कहा- 'मैं नाराज नहीं हूं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ajit Pawar: राकांपा की बैठक बीच में छोड़कर चले जाने पर पवार की सफाई, कहा- 'मैं नाराज नहीं हूं'
Mon, 12 Sep 2022 02:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:50 PM IST
सार
वाकया दिल्ली में चल रहे एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान का है। अधिवेशन के जरिए पार्टी अपनी जनता को अपनी एकता और एकजुटता दिखाना चाहती थी, लेकिन इसी दौरान पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार मंच छोड़कर चले गए। इसका वीडियो भी वारयल हो गया।
विज्ञापन
अजीत पवार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राकांपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बैठक बीच में ही छोड़कर चले जाने और संबोधित न करने के सवाल पर शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि मीडिया उनके बारे में भ्रामक खबरें फैला रहा है।
विज्ञापन
पवार ने सफाई देते हुए कहा, यह सच है कि अधिवेशन को मैंने संबोधित नहीं किया। ऐसे कई नेता हैं, जिन्होंने भाषण नहीं दिया। उन्होंने कहा, इस संबंध में मैंने मराठी मीडिया से बात की है और पूरी सफाई दी है। मैं दुखी नहीं हूं और हमारी पार्टी से कोई भी दुखी नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने नहीं की भारत जोड़ो यात्रा पर बात
वहीं, अजित पवार ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को विपक्षी दलों के समर्थन के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने यह यात्रा अपने दम पर शुरू की है। यह यूपीए की भारत जोड़ो यात्रा नहीं है और उन्होंने इस बारे में हमसे बात भी नहीं की है, लेकिन यह एक बड़ी यात्रा है।
विज्ञापन
क्या हुआ था राष्ट्रीय अधिवेशन में?
वाकया दिल्ली में चल रहे एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान का है। अधिवेशन के जरिए पार्टी अपनी जनता को अपनी एकता और एकजुटता दिखाना चाहती थी, लेकिन इसी दौरान पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार मंच छोड़कर चले गए। इसके बाद काफी देर तक उनका इंतजार किया गया, लेकिन अजित पवार नहीं लौटे। जब ये वाकया हुआ उस वक्त मंच पर खुद शरद पवार मौजूद थे। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले भी वहां थीं। इस पूरे सियासी घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया और पार्टी में अन्तर्कलह की खबरें सामने आने लगीं।
यह बताई जा रही वजह
पार्टी सूत्रों ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। बताया गया, एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान मंच पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सम्मेलन के दौरान शरद पावर के बाद उनके भतीजे अजित पावर को कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था, लेकिन उनसे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को संबोधन के लिए बुला लिया गया। इसी से नाराज होकर भतीजे अजित मंच छोड़कर चले गए। हालांकि उन्हें मनाने की काफी कोशिशें की गईं लेकिन वे नहीं माने।