फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Doval son moves Court in a criminal defamation complaint against Jairam Ramesh

अजित डोभाल के बेटे ने जयराम रमेश और कारवां पत्रिका पर किया मानहानि का केस

Mon, 21 Jan 2019 03:16 PM IST
Prateek Ranjan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prateek Ranjan Updated Mon, 21 Jan 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Ajit Doval son moves Court in a criminal defamation complaint against Jairam Ramesh
अजित डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कांग्रेस नेता जयराम रमेश और और कारवां पत्रिका के मुख्य संपादक, रिपोर्टर कौशल श्रॉफ के खिलाफ मानहानिकारक लेख प्रकाशित करने के लिए आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। पटियाला हाउस कोर्ट इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विवेक डोभाल ने कहा, हां आज मैं जयराम रमेश के खिलाफ मानहानि दावे की शिकायत के लिए अदालत गया था। मेरे, मेरे पिता और मेरे परिवार के खिलाफ उनके हमले से मुझे बेहद दुख पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यह है पूरा मामला

जयराम ने लेख में आरोप लगाया था कि एनएसए के बेटे विवेक डोभाल ने केमन आइसलैंड टेक्स हेवन कंट्री (कर मुक्त प्रदेश) में जो फंड लिया है, उसमें बड़ा घालमेल नजर आ रहा है। आठ नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी होती है और उसके 13 दिन बाद विवेक डोभाल केमन आइसलैंड में जीएनवाई एशिया नाम से एक फंड लेते हैं।

साल 2000 से लेकर 2017 तक केमन आइसलैंड से देश में आठ हजार तीन सौ करोड़ रुपये की एफडीआई आई है, जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक आठ हजार तीन सौ करोड़ रुपया आ जाता है। जयराम रमेश ने आरबीआई से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। जयराम ने कहा था, जीएनवाई एशिया की इस एफडीआई में डोभाल की क्या भूमिका रही है, वे बताएं। यह मामला सीधे तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

कांग्रेस का कहना था कि खुद अजीत डोभाल ने 2011 में यह मांग की थी कि टेक्स हेवन देशों में जमा राशि की मॉनीटरिंग होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए फाइनेंशियल इंटेलीजेंस एजेंसी की मदद लेने की भी बात कही थी। आज वे सत्ता में हैं, लेकिन अपनी इस मांग को पूरा नहीं कर रहे हैं। डोभाल को यह बताना होगा कि 12 माह में इतनी ज्यादा एफडीआई कैसे आ गई, जो 17 साल में कभी नहीं आ सकी। ये सब बातें आरबीआई की रिपोर्ट में दर्ज हैं।


रमेश ने कहा था कि जीएनवाई एशिया के दो निदेशक हैं। एक विवेक डोभाल और दूसरे डॉन डब्लू ई-बैंकस। ये नाम पनामा पेपर और पैराडाइज में भी देखे गए हैं। डोभाल के दोनों बेटों विवेक और शौर्य डोभाल के पास ही ज्यूस स्ट्रेटजिक मेनेजमेंट एडवाइजर का फंड भी है। डोभाल बताएं कि जीएनवाई और ज्सूस का क्या रिश्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed