फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Doval, RAW chief meet Shah; crucial security meeting on Kashmir Friday

Jammu Kashmir Target Killings: अजीत डोभाल ने की अमित शाह से मुलाकात, रॉ चीफ भी रहे बैठक में मौजूद 

Thu, 02 Jun 2022 07:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 02 Jun 2022 07:58 PM IST
सार

इस बैठक का विवरण सामने नहीं आया लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने अशांत कश्मीर की स्थिति पर चर्चा की थी जहां आज सुबह राजस्थान के एक बैंक कर्मचारी की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Ajit Doval, RAW chief meet Shah; crucial security meeting on Kashmir Friday
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पर एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। और माना जा रहा है कि उन्होंने शाह के साथ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की, जहां 12 मई से टारगेट हत्याओं की बाढ़ आ गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अजीत डोभाल और रॉ प्रमुख सामंत गोयल आज दोपहर नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्री के कार्यालय में अमित शाह के साथ करीब एक घंटे तक रहे। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर कल होगी अहम बैठक 
इस बैठक का विवरण सामने नहीं आया लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने अशांत कश्मीर की स्थिति पर चर्चा की थी जहां आज सुबह राजस्थान के एक बैंक कर्मचारी की हत्या कर दी गई जो तीसरे गैर-मुस्लिम सरकारी कर्मचारी हैं जिनकी कुछ दिनों के भीतर ही हत्या हुई है। शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक पखवाड़े से भी कम समय में यह दूसरा ऐसा मौका है जो ऐसे समय में हुआ है जब घाटी में आतंकवादी टारगेट हत्याएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


डोभाल के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद 
डोभाल के शुक्रवार की बैठक में भी शामिल होने की उम्मीद है जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री करेंगे। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में भाग लेंगे। इसमें कोरोना के कारण दो साल के अंतराल के बाद होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था का जायजा लेने की भी उम्मीद है। सुरक्षा की मांग को लेकर कश्मीरी पंडित समुदाय के विरोध और टारगेट किलिंग के बाद कुछ गैर-मुस्लिमों के घाटी छोड़ने के बीच यह बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाह ने की थी आक्रामक सैन्य अभियान की वकालत 
17 मई को हुई पिछली बैठक में गृह मंत्री ने आक्रामक और समन्वित आतंकवाद विरोधी अभियानों की वकालत की थी और सुरक्षा बलों को सीमा पार से घुसपैठ पूरी तरह बंद करने और केंद्र शासित प्रदेश से आतंकवाद का सफाया करने के लिए कहा था। यह बैठक मंगलवार को कुलगाम में जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले की रहने वाली एक महिला शिक्षक सहित टारगेट हत्याओं को अंजाम देने वाले आतंकवादियों से निपटने के मद्देनजर हुई थी। 18 मई को आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला में एक शराब की दुकान में घुसकर ग्रेनेड फेंका था, जिसमें जम्मू क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed