फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajeet singh plan his game for UP Election

पश्चिमी यूपी में मुस्लिम और जाट समीकरण बनाने की तैयारी में अजित सिंह

Fri, 14 Oct 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 14 Oct 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
Ajeet singh plan his game for UP Election
अजित सिंह
इस्लामिया कॉलेज के मैदान में 16 अक्तूबर को अपने स्थापना दिवस पर आईएमसी  राजनीतिक ताकत दिखाने के साथ-साथ रालोद सहित कई छोटे दलों से गठजोड़ के संकेत दे सकती है। यह रैली सांप्रदायिक सद्भावना के नाम पर हो रही है। इसमें रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के शामिल होने से यह संकेत मिल रहे हैं कि वह पश्चिमी यूपी में जाट और मुस्लिम वोटों को जोड़ने की तैयारी है। बताया जा रहा कि  रैली में कई और दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं जो कि भविष्य में गठजोड़ का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन


रालोद और आईएमसी का फोकस पश्चिमी यूपी में मुस्लिम और जाट वोटरों के समीकरण पर है। सात साल पहले भी गठजोड़ हुआ था लेकिन चुनाव बाद गठजोड़ आगे नहीं बढ़ सका। इस बार फिर से  बरेली के अलावा मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मेरठ मंडलों सहित 30 जिलों को ध्यान में रखकर गठजोड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। इस रैली में कई  गैर राजनीतिक लोगों को भी बुलाया गया है। फिलहाल रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह का आना तय हो गया है। अन्य नेताओं के आने के बारे में अभी असमंजस है।
विज्ञापन


 मौलाना तौकीर रजा ने बरेली में सद्भावना रैली के लिए आमंत्रित किया है। प्रदेश में जिस तरह का माहौल है उस दृष्टि से सद्भावना के लिए काम किया जाना जरूरी है। मैंने इस रैली में शामिल होने का फैसला लिया है। भविष्य में चुनावी गठजोड़ की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 चौधरी अजित सिंह, रालोद मुखिया

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का कहना है, 'रैली सद्भावना को लेकर है। चूंकि हम राजनीतिक हैं, इसलिए भविष्य में हालात ठीक रहे तो चुनावी गठजोड़ हो सकता है। गठजोड़ एक नहीं अन्य सेक्युलर दलों से भी संभव है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed