फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajay Kumar Lallu criticized Odisha government over suspension of MLAs issue

Odisha: विधायकों के निलंबन पर कांग्रेस के प्रदर्शन को कुचलने का आरोप, अजय लल्लू बोले- यह सरकार की तानाशाही

Wed, 26 Mar 2025 10:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 10:28 AM IST
सार

ओडिशा विधानसभा से 12 विधायकों के निलंबन के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया। ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के साथ मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह तानाशाही है। 

विज्ञापन
Ajay Kumar Lallu criticized Odisha government over suspension of MLAs issue
अजय कुमार लल्लू, ओडिशा कांग्रेस प्रभारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को ओडिशा विधानसभा से 12 विधायकों के निलंबन के खिलाफ भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के घायल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके हाथों पर चोटे हैं। उनके साथ मारपीट की गई है। यह तानाशाही है। 

विज्ञापन


यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास और अजय कुमार लल्लू शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में उन्हें कांग्रेस भवन ले जाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Odisha Assembly Chaos: विधायकों के निलंबन पर देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा, यूथ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन


लल्लू ने ओडिशा सरकार पर तीखा हमला बोला
विरोध प्रदर्शन के दौरान, अजय कुमार लल्लू ने ओडिशा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 64000 महिलाएं लापता हो गई हैं। नाबालिग लड़कियां गर्भवती हो रही हैं। स्कूल जाने वाली लड़कियां सरकारी आवासों में बच्चों को जन्म दे रही हैं। 


हम लड़ाई जारी रखेंगे: लल्लू
एएनआई के हवाले से लल्लू ने कहा, 'मैंने सीएलपी से बात की है, उनके हाथों पर चोटें हैं। उनके साथ मारपीट की गई है। यह तानाशाही है। कोलकाता में (आरजी कर दुष्कर्म और हत्या) मामले पर राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए निंदा की, लेकिन ओडिशा में 64,000 महिलाएं लापता हैं, हर दिन सामूहिक दुष्कर्म हो रहे हैं। इस पर राष्ट्रपति ने एक शब्द भी नहीं कहा। हमारे विधायक इस पर चर्चा की मांग कर रहे थे। हम लड़ाई जारी रखेंगे।'

ये भी पढ़ें: Odisha Assembly: सदन में कांग्रेस-BJD विधायकों का हंगामा, घंटियां बजा नारे लगाए; कार्यवाही पांच बार स्थगित

दास ने उन्हें गिरफ्तार करने का लगाया आरोप
इसके अलावा, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने आरोप लगाया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। क्षेत्र में धारा 144 लागू है, जिसके कारण उन्होंने अपनी संख्या 5 लोगों से घटाकर 4 कर दी है। इसलिए तकनीकी रूप से हमें गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। दास ने कहा कि हमने उनसे एक नेता को अनुमति देने का अनुरोध किया, लेकिन वे ऐसा भी नहीं कर रहे हैं। हमारी कांग्रेस विधायक दल की सदस्य भी घायल हो गई हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed