Odisha Assembly Chaos: विधायकों के निलंबन पर देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा, यूथ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में 12 कांग्रेस विधायकों को 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने यह कार्रवाई सरकार के मुख्य सचेतक सरोज प्रधान के प्रस्ताव को स्वीकृत करने के बाद की। देर रात तक सदन के भीतर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विस्तार
#WATCH | Bhubaneswar: Suspended MLAs sleeping in the well of Odisha Legislative Assembly.
विज्ञापन
Video Source: Odisha Congress pic.twitter.com/gZHWCdmVoR— ANI (@ANI) March 25, 2025
12 विधायकों को निलंबित करना अलोकतांत्रिक, 27 मार्च को विधानसभा का घेराव
भुवनेश्वर में मौजूद ओडिशा के कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने विधानसभा के बाहर मीडिया से कहा, 'देश में महिला सुरक्षा की बात करना कब से अपराध हो गया... ओडिशा में 64000 से ज़्यादा महिलाएं लापता हैं. हर दिन गैंगरेप हो रहे हैं... अगर चुने हुए विधायक सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगते हैं, तो सरकार को किस बात का डर है?... हमारे 12 विधायकों को निलंबित करना अलोकतांत्रिक है. हम चुप नहीं बैठेंगे. हम 27 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे
#WATCH | Bhubaneswar: Odisha Congress in-charge Ajay kumar Lallu says, "When did talking about women's safety become a crime in the country... More than 64000 women are missing in Odisha. Gangrapes are happening every day... If elected MLAs seek answers on these issues from the… pic.twitter.com/ljNhwI8Ml6
— ANI (@ANI) March 25, 2025
रात में सदन के भीतर जाने से रोके गए कांग्रेस के बड़े नेता
इस मामले में ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा, 'पूर्व विधायक कभी भी विधानसभा की लॉबी तक जा सकते हैं। हम अपराधी नहीं हैं... हमें रोकने के लिए कोई कारण होना चाहिए... क्या हमें अपने विधायकों से मिलने के लिए अंदर नहीं जाना चाहिए?'
#WATCH | Bhubaneswar: Odisha Congress President Bhakta Charan Das says, "... Ex-MLAs can go till the lobby of the assembly at any time. We are not criminals... There should be some reason to stop us... Shouldn't we go inside to meet our MLAs?..." (25.03) https://t.co/36bJ8NvGV2 pic.twitter.com/ES6FTMhHMP
— ANI (@ANI) March 25, 2025
किन आरोपों में हुआ कांग्रेस विधायकों का निलंबन
इससे पहले कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कहा, 'अनुशासनहीनता, आसन का अनादर करने और नियमों का उल्लंघन' करने के आरोप में 12 कांग्रेस विधायकों को सात दिनों के लिए सदन से निलंबित किया गया है। देर रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा में प्रवेश करने से रोक दिया गया।