फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIUDF MLA Aminul Islam says It's the BJP's strategy to divide the communities

Assam: ‘समुदायों के बीच खाई पैदा कर रही BJP’, महंगी सब्जियों वाले सीएम सरमा के बयान पर बोले AIUDF विधायक

Sun, 16 Jul 2023 10:28 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2023 10:28 AM IST
सार

एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा कि भाजपा लाभ पाने के लिए समुदायों को जातिपात और धर्म के नाम पर बांटने की रणनीति अपनाती है। 

विज्ञापन
AIUDF MLA Aminul Islam says It's the BJP's strategy to divide the communities
AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम सीएम सरमा पर हमला बोलते। - फोटो : social media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सब्जी की कीमतों पर बढ़ोतरी को लेकर मिया समुदाय के मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम ने भाजपा पर समुदायों को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा लाभ पाने के लिए समुदायों को जातिपात और धर्म के नाम पर बांटने की रणनीति अपनाती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को दिख रहा है कि उत्तर-पूर्व उनके पक्ष में नहीं जा रहा है, इसलिए असम में समुदायों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी तभी मिया- मिया करके समुदायों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। वह एक प्रतिष्ठित पद पर हैं, ऐसे में इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता है। अमीनुल इस्लाम ने सरमा के बयान की निंदा की। कहा कि अगर यह सब होने के बाद कोई घटना घटती है तो इसके लिए सरकार और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जिम्मेदार होंगे। उनके बयान से भाईचारे को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि वो तो चाहते हैं कि हम दंगा करें, सड़कों पर उतरें तो उनको इसका लाभ मिलेगा। हालांकि, हम सोच रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे असम के लोगों से अपील की कि कुछ लोग दंगा भड़काने और समुदायों के बीच में दरार लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर ध्यान न दें।  उन्होंने कहा कि हम सब साथ मिलकर रहेंगे। किसी राजनीतिक पार्टी की बात में आकर दंगा नहीं करने लगेंगे। 

यह है पूरा मामला

हिमंत सरमा ने गुरुवार को कहा था कि पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान असम के लोगों से ऊंची कीमतें ले रहे हैं। उन्होंने कहा था कि गुवाहाटी में मिया लोगों ने स्थानीय सब्जी बाजारों पर नियंत्रण कर लिया है। अगर कोई असमिया युवक सब्जियां बेच रहा होता, तो वह अन्य असमिया साथी नागरिकों से बढ़ी हुई कीमतें नहीं ले सकता। इतना ही नहीं सीएम हिमंत ने आगे कहा था कि मैं असमिया युवाओं को आश्वासन देता हूं कि मैं सभी मिया मुस्लिम सब्जी विक्रेताओं को शहर से बाहर निकाल दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed