{"_id":"5ae246884f1c1b320a8b6aec","slug":"aishwarya-became-miss-world-than-ok-but-diana-is-beyond-understanding","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर घिरे त्रिपुरा के CM बिप्लब, बोले- ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनीं तो ठीक, पर डायना का बनना समझ से परे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिर घिरे त्रिपुरा के CM बिप्लब, बोले- ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनीं तो ठीक, पर डायना का बनना समझ से परे
एजेंसी, अगरतला
Updated Fri, 27 Apr 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
tripura CM biplab deb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का महाभारत युग में इंटरनेट मौजूद होने के बयान पर विवाद थमा भी नहीं था कि वह अब डायना हेडेन पर टिप्पणी कर घिर गए हैं। बिप्लब ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं को तमाशा बताते हुए 21 साल पहले डायना हेडेन को मिस वर्ल्ड चुने जाने पर सवालिया निशान लगाया। हालांकि उन्होंने वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली ऐश्वर्या राय की तारीफ की और उन्हें भारतीय महिलाओं का सही प्रतिनिधि बताया।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं को अपने बयानों में विवादों से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बावजूद बिप्लब ने एक कार्यक्रम में कहा, सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजन इंटरनेशनल मार्केटिंग माफिया हैं, जो देश में बड़े बाजार को निशाना बना रहे हैं। लगातार पांच साल तक हमने मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स खिताब जीते। डायना हेडेन ने भी जीता। क्या आपको लगता है कि उन्हें सही में खिताब जीतना चाहिए था? उन्होंने कहा कि वे 1997 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की निर्णय प्रक्रिया को नहीं समझ पाए, जिसमें डायना ने खिताब जीता था।
उन्होंने आगे कहा, हम महिला को देवी लक्ष्मी, सरस्वती के रूप में देखते हैं। ऐश्वर्या राय भी भारतीय महिला की प्रतिनिधि हैं। वे मिस वर्ल्ड बनी तो ये ठीक है। लेकिन मैं डायना हेडेन की खूबसूरती नहीं समझ पा रहा हूं। उन्होंने कहा, क्यों और सुंदरियां भारत से नहीं आईं? वे (सौंदर्य प्रतियोगिता के आयोजक) हमारे देश में मार्केट कब्जा चुके हैं और अब वे कहीं और यही कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्विटर पर हुई तीखी आलोचना
मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर ट्विटर पर उनकी आलोचनाओं की झड़ी लग गई। ट्विटर पर आई टिप्पणियों में उन्हें बेवकूफ और सांप्रदायिक करार दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता कविता कृष्णन ने ट्वीट में देब के बयान को बेवकूफी, लैंगिकवाद और सांप्रदायिकता से भरा हुआ बताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री के सलाहकार नगेंद्र शर्मा ने ट्वीट किया, हालांकि अभी अप्रैल ही चल रहा है, लेकिन ये 2018 के सबसे खराब बयान का तमगा पाने की योग्यता रखता है।