{"_id":"575ac3a94f1c1b23379c6488","slug":"airlines-warn-passenger-from-caring-mosquito-repellent","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान में यात्री कीटाणुनाशक स्प्रे लेकर न चले वरना...","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विमान में यात्री कीटाणुनाशक स्प्रे लेकर न चले वरना...
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी एयरलाइंस ने यात्रियों से विमान यात्रा के दौरान अपने साथ कीटाणुनाशक द्रव्य लेकर न चलने की हिदायत दी है। विमानन कंपनियों का कहना है कि इस तरह के द्रव्य से सहयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल के आदेश के बाद सभी विमानन कंपनियों को इस आशय का निर्देश दिया है। इस फैसले की जानकारी भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी को दे दी गई है, जिन्होंने विमान यात्रा के दौरान इस तरह का स्प्रे ले जाने का मामला एयरलाइंस कंपनियों के सामने उठाया था।
विज्ञापन
स्वामी ने शुक्रवार को कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री महेश शर्मा ने उन्हें इसकी जानकारी दी है कि किसी भी प्रकार का स्प्रे ले जाने पर पाबंदी होगी। चाहे यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान हो या घरेलू उड़ान हो।
विज्ञापन