फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airlines decline cash refund to customers for cancelled tickets as lockdown extended

लॉकडाउन बढ़ने के साथ उड़ानें भी रद्द, एयरलाइंस ने नकद रिफंड करने से इनकार किया

Tue, 14 Apr 2020 05:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Apr 2020 05:50 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने देश में जारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए इसे तीन मई तक लागू कर दिया है और साथ ही सभी यात्री सेवाओं को भी तब तक के लिए रोक दिया है। ऐसे में घरेलू विमानन कंपनियों ने ग्राहकों को उनके रद्द किए गए फ्लाइट टिकट का नकद रिफंड करने से इनकार कर दिया है। एयरलाइंस ने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य में 'क्रेडिट शेल' से टिकट बुक कराने की पेशकश की है। 

विज्ञापन
Airlines decline cash refund to customers for cancelled tickets as lockdown extended
इंडिगो एयरलाइंस

विस्तार

पहले भारत में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया था।इस दौरान सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को रद्द कर दिया गया था। हालांकि, एयर इंडिया को छोड़कर अधिकतर एयरलाइंस 14 अप्रैल के बाद के लिए घरेलू टिकट की बुकिंग कर रही थीं। 

विज्ञापन


मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाने का एलान किया, डीजीसीए ने एक सर्कुलर जारी कर निर्देश दिया कि लॉकडाउन के दौरान सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहेंगी। 
विज्ञापन


विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक हमने अपनी उड़ानें तीन मई तक के लिए रद्द कर दी हैं। हम इस समय बुक किए हुए टिकट को रद्द करने की प्रक्रिया में हैं और हम अपने ग्राहकों को 31 दिसंबर 2020 तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किसी अन्य तारीख में टिकट बुक करने का ऑफर देंगे। हालांकि, एयरलाइन ने कहा कि यदि किराये में अंतर आता है तो वह यात्री को चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो ने भी तीन मई तक सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा कि वह बुकिंग रद्द करने की प्रक्रिया में है। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों का पैसा पीएनआर में क्रेडिट शेल के रूप में सुरक्षित है, इसे टिकट बुकिंग की तारीख के एक साल बाद तक इस्तेमाल किया जा सकता है।  स्पाइस जेट ने भी कहा कि जिन ग्राहकों ने टिकट बुक कराया था उनका पैसा क्रेडिट शेल में सुरक्षित रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed