फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airfares likely to rise as Go First cancellations reduce capacity says agents grouping TAAI news and updates

Airfares: हवाई सफर करने वालों के लिए बुरी खबर! गो फर्स्ट की वजह से बढ़ सकता है यात्राओं का किराया

Wed, 03 May 2023 01:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 03 May 2023 01:53 PM IST
सार

प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) इंजन आपूर्ति संकट के बीच गो फर्स्ट ने तीन मई से तीन दिन के लिए अपने उड़ानें निलंबित कर दी हैं। साथ ही एयरलाइन ने दिवाला समाधान के लिए भी आवेदन किया है। 

विज्ञापन
Airfares likely to rise as Go First cancellations reduce capacity says agents grouping TAAI news and updates
एयरपोर्ट पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एयरलाइन कंपनी गो-फर्स्ट की ओर से दिवालिया कार्रवाई के लिए आवेदन करना और अस्थायी तौर पर भी उड़ानों को रद्द करना भारतीय उड्डयन सेवाओं के लिए चिंता की बात है। भारतीय ट्रैवल एजेंट्स के संघ (टीएएआई) ने कहा कि गो-फर्स्ट के इस कदम से देश में बाकी एयरलाइन कंपनियों पर बोझ बढ़ने की संभावना है। टीएएआई के मुताबिक, उड़ानों को रद्द करना एयरलाइन उद्योग के लिए अच्छा नहीं है। यह राय जताते हुए कहा है कि गो फर्स्ट के इस कदम से क्षमता घटेगी और कुछ मार्गों पर विमान किराये बढ़ेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) इंजन आपूर्ति संकट के बीच गो फर्स्ट ने तीन मई से तीन दिन के लिए अपने उड़ानें निलंबित कर दी हैं। साथ ही एयरलाइन ने दिवाला समाधान के लिए भी आवेदन किया है। टीएएआई की अध्यक्ष ज्योति मयाल ने कहा, ‘‘यह एयरलाइन उद्योग के लिए काफी खराब स्थिति है। किंगफिशर एयरलाइंस में हमने करोड़ों रुपये गंवाए हैं। जेट एयरवेज में भी नुकसान हुआ है। अब एक और दिवाला समाधान सामने आ गया है।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 17 साल से अधिक से परिचालन कर रही गो फर्स्ट का यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जबकि घरेलू हवाई यातायात बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हवाई यात्रा की मांग है क्योंकि यह छुट्टियों का समय है और हमें उन क्षेत्रों में किराया बढ़ने की संभावना दिख रही है जहां गो फर्स्ट उड़ान भर रही है। ‘‘आगामी सप्ताहों में विमान किराये बढ़ेंगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन




टिकट बुकिंग पर उन्होंने कहा कि कंपनी को रद्द उड़ानों के लिए पैसा लौटाना होगा। लेकिन दिवाला समाधान की स्थिति में नियम कुछ अलग हैं। उन्होंने कहा कि इस समय हम कुछ ऐसी ही चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 26 मार्च से 28 अक्तूबर तक के गर्मियों के शेड्यूल के मुताबिक, गो फर्स्ट को हर हफ्ते 1538 उड़ानें संचालित करनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed