फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aircraft and its engines showed no issues before flight, says Air India CEO on AI-171 crash

Air India Tragedy: 'विमान और उसके इंजन में उड़ान से पहले कोई समस्या नहीं थी', हादसे पर बोले एअर इंडिया के CEO

Thu, 19 Jun 2025 06:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 06:38 PM IST
सार

Air India Tragedy: एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 के हादसे के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस हादसे में 12 जून 2025 को करीब 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इसे लेकर एअर इंडिया के सीईओ ने बताया है कि उड़ान से पहले विमान और उसके इंजन में कोई गड़बड़ी नहीं थी।

विज्ञापन
Aircraft and its engines showed no issues before flight, says Air India CEO on AI-171 crash
अहमदाबाद विमान हादसे पर एअर इंडिया का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि विमान का रखरखाव अच्छी तरह से किया गया था, इसकी आखिरी बड़ी जांच जून 2023 में और अगली जांच दिसंबर 2025 में निर्धारित की गई थी। इसके दाहिने इंजन की मार्च 2025 में मरम्मत की गई थी और बाएं इंजन का अप्रैल 2025 में निरीक्षण किया गया था। विमान और इंजन दोनों की नियमित रूप से निगरानी की गई थी, जिससे उड़ान से पहले कोई समस्या नहीं दिखी। हम पूरे विमानन उद्योग के साथ आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अहमदाबाद विमान हादसा: 211 मृतकों की पहचान हुई, 189 शव परिजन को सौंपे गए; घटनास्थल पर अभी पड़ा प्लेन का मलबा
विज्ञापन


'बोइंग 787 विमानों की गहन जांच जारी'
उन्होंने आगे कहा कि 14 जून को डीजीसीए की तरफ से निर्देश मिलने के बाद, हम अपने 33 बोइंग 787 विमानों की गहन जांच कर रहे हैं। अब तक, 26 विमानों का निरीक्षण पूरा हो चुका है और उन्हें सेवा के लिए मंजूरी दे दी गई है। बाकी विमानों का फिलहाल रखरखाव में हैं और सेवा में लाए जाने से पहले उनकी अतिरिक्त जांच की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि समीक्षा के बाद डीजीसीए ने पुष्टि की है कि हमारे बोइंग 787 बेड़े और रखरखाव प्रक्रियाएं पूरी तरह से सुरक्षा मानकों को पूरा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक बॉक्स - जांच का अगला चरण शुरू
विमान का ब्लैक बॉक्स (डीएफडीआर और सीवीआर) दो हिस्सों में बरामद हुआ। इसका पहला सेट 13 जून को मिला। जबकि, दूसरा सेट 16 जून को बरामद हुआ। यह विमान मॉडल दो ब्लैक बॉक्स सेट से लैस होता है, जिससे ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।

ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग कहां होगी? AAIB फैसला करेगा
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि ब्लैक बॉक्स को विदेश भेजा जा रहा है। इस पर नागर विमानन मंत्रालय ने सफाई दी है। मंत्रालय के अनुसार,  AAIB तय करेगा कि ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग भारत में होगी या विदेश में। यह फैसला तकनीकी, सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद लिया जाएगा। मंत्रालय ने सभी लोगों और मीडिया से अपील की है कि बिना पुष्टि के अफवाह न फैलाएं, और जांच को गंभीरता से पूरा करने दिया जाए।

यह भी पढ़ें - Ram M. Naidu: विमानन मंत्री की देश के हवाई अड्डों के निदेशकों के साथ बैठक, यात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा की

जांच में कौन-कौन शामिल है?
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच एएआईबी की एक बहु-अनुशासनिक टीम कर रही है, जो 12 जून से सक्रिय है। इसमें अमेरिका की एनटीएसबी और विमान निर्माता कंपनी (ओईएम) की टीम भी आईसीएओ नियमों के तहत जांच में मदद कर रही है। इसमें स्थानीय प्रशासन और एजेंसियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed