फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aircel-Maxis case: ED file charge sheet against Karti Chidambaram

एयरसेल मैक्सिस केस: कार्ति के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, 4 जुलाई को अगली सुनवाई

Wed, 13 Jun 2018 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
Aircel-Maxis case: ED file charge sheet against Karti Chidambaram

एयरसेल मैक्सिस मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। मामला विदेश निवेश की अनुमति दिलाने के लिये नियमों से जुड़ी अनियमितता व भ्रष्टाचार से जुड़ा है।  

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष चार्जशीट दाखिल कर दी। एजेंसी ने कार्ति पर धन शोधन रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट पर सुनवाई के लिये चार जुलाई की तारीख तय की गई है।  
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत ने दो मई को कार्ति की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर 10 जुलाई तक रोक लगा दी थी। इस मामले में इसके बाद अदालत ने पांच जून को कार्ति के पिता पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर रोक को 10 जुलाई तक बढ़ा दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई व ईडी एयरसेल मैक्सिस को 2006 में विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुमति दिलाने में कार्ति की भूमिका की जांच कर रही है। उस समय उनके पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।  

बता दें कि आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश की अनुमति एफआईपीबी से दिलाने के मामले में भी कार्ति आरोपी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed